फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The issue of e-lottery admission in CHS heats up, questions are being raised

बीएचयू सीएचएस की प्रवेश प्रक्रिया पर विवाद: ई-लॉटरी से दाखिले का मुद्दा गरमाया, विधायक और पूर्व सांसद ने कुलपति को लिखा पत्र

Wed, 06 Apr 2022 02:03 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2022 02:03 PM IST
सार

बीएचयू द्वारा संचालित सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और बॉयज स्कूल (सीएचएस ) में होने वाले दाखिले की प्रक्रिया को लेकर चौतरफा विरोध तेज हो गया है। 

विज्ञापन
The issue of e-lottery admission in CHS heats up, questions are being raised
बीएचयू सीएचएस के गेट पर प्रदर्शन करते अभिभावक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) द्वारा संचालित सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) में कक्षा 6-9 में ई लॉटरी से दाखिला लेने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीएचयू परिसर के साथ ही अब बाहर भी धरना, प्रदर्शन कर लोग फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार के बाद बुधवार को भी छात्रों और अभिभावकों ने धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, विधायक और पूर्व सांसद ने कुलपति को पत्र लिखकर लॉटरी सिस्टम से दाखिले के फैसले को वापस लेकर प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की है। पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बीएचयू कुलपति को लिखे पत्र में कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा कर रहे हैं तो दूसरी ओर प्रवेश परीक्षा समाप्त करने का विश्वविद्यालय प्रशासन का फैसला गलत है। पारदर्शिता के लिए प्रवेश परीक्षा के साथ ही पहले से चले आ रहे कुलपति कोटा और पेड कोटा को भी खत्म करना जरूरी है।

विज्ञापन

लॉटरी सिस्टम छात्रों का भविष्य बर्बाद करने वाला फैसला

उधर, पूर्व मंत्री और गाजीपुर के जमानिया से विधायक ओमप्रकाश सिंह ने भी कुलपति को पत्र लिखकर लॉटरी सिस्टम को छात्रों का भविष्य बर्बाद करने वाला फैसला बताया। कहा कि इससे प्रतिभावान छात्रों का नुकसान होगा। विधायक के पत्र को छात्रों ने रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला को सौंपा। पूर्व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने पूरे मामले में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर छात्र हित में परीक्षा प्रणाली को लागू करने की मांग रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़

The issue of e-lottery admission in CHS heats up, questions are being raised
बीएचयू सीएचएस - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू केंद्रीय कार्यालय पर पूर्वांचल अभिभावक संघ के बैनर तले अभिभावकों ने धरना देकर तत्काल प्रभाव से लॉटरी सिस्टम को रद्द कर प्रवेश परीक्षा कराने का आदेश जारी करने की मांग की। अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद पांडेय और महामंत्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कुलपति से तुरंत प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की।

अभिभावकों ने लॉटरी के फैसले को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। साथ ही आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। एक देश समान शिक्षा अभियान के बैनर तले लोगों ने केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed