फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The invaders tried to destroy the culture of Kashi.

आक्रांताओं ने काशी की संस्कृति को नष्ठ करने का प्रयास किया

Mon, 20 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The invaders tried to destroy the culture of Kashi.
संस्कृति मंत्रालय और बीएचयू वैदिक विज्ञान केंद्र की ओर से रविवार को मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र सभागार में काशी और भगवान विश्वनाथ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि इस समय देश ही नहीं पूरा विश्व उत्साह मना रहा है। काशी सबसे प्राचीन आध्यात्मिक नगरी है, जहां सभी देव-देवी विराजमान हैं। यहां के कण कण रुद्र का स्वरूप है। यही कारण है कि विदेशी आक्रांताओं ने यहां कि सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परंपरा को तहस-नहस करने का प्रयास किया, जिसका काशीवासियों ने प्रबल विरोध कर संस्कृति को संरक्षित रखा।
विज्ञापन

विषय प्रवर्तन करते हुए प्रो. उपेंद्र त्रिपाठी ने काशी को मोक्ष एवं ज्ञान की नगरी बताया। विशिष्ट अतिथि प्रो. हृदय रंजन शर्मा ने काशी को ज्ञान की पूर्णता प्रदान करने वाली नगरी बताया। प्रो. कमलेश झा, बीएचयू के कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके शुक्ल ने भी विचार रखे। दो शैक्षणिक सत्रों में 18 विद्वानें ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी में प्रो. आलोक त्रिपाठी, प्रो. सुमन जैन, डॉ. सुभाष चन्द्र यादव, प्रो. श्याम गंगाधर बापट, प्रो. कौशलेंद्र पांडेय, डॉ. प्रभाकर उपाध्याय, डॉ. विनोद जायसवाल, प्रो. माधव जनार्दन रटाटे, प्रो. शीतला प्रसाद शुक्ल, प्रो. संतोष कुमार शुक्ल, प्रो. गिरिजा शंकर शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed