फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The head of the department blamed the students, eyes on the investigation

विभागाध्यक्ष ने छात्रों के सिर फोड़ा ठीकरा, जांच पर टिकी निगाहें

Thu, 11 Nov 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The head of the department blamed the students, eyes on the investigation
बीएचयू में उर्दू विभाग में वेबिनार के जिस पोस्टर पर अल्लामा इकबाल की तस्वीर को लेकर विवाद शुरू हुआ है, उस पर विभागाध्यक्ष अब पूरा ठीकरा छात्रों पर फोड़ रहे हैं। छात्रों द्वारा पोस्टर तैयार करने वाला विभागाध्यक्ष का बयान ही अब सवालों के घेरे में आ गया है। ये बात समझ से परे है कि वेबिनार का पोस्टर तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया और विभागाध्यक्ष प्रो. आफताब अहमद आफाकी को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऐसे में अब सबकी निगाहें जांच और कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो कार्रवाई होगी वो तो होगी ही लेकिन मामले में जो विवाद शुरू हुआ है, उसके पीछे लापरवाही ही मुख्य वजह मानी जा रही है। यह भी है कि छोटी सी लापरवाही ने बीएचयू प्रशासन की किरकिरी करा दी। वहीं, इस पूरे मामले में विभागाध्यक्ष बहुत कुछ बोलने से बच रहे हैं। हालांकि, बुधवार को विभागाध्यक्ष ने बातचीत में इतना जरूर बताया कि अल्लामा इकबाल के जिस पोस्टर पर हंगामा मचा है, उसे छात्रों ने तैयार किया और पोस्टर कैसा बना उस पर किसकी तस्वीर है, क्या लिखा है, इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था।
विज्ञापन

छात्रों से पूछताछ कर सकती है जांच कमेटी
विश्वविद्यालय में नौ नवंबर को उर्दू विभाग की ओर से आयोजित वेबिनार पर बवाल मचा है। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. केएम पांडेय की अध्यक्षता वाली कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उर्दू विभागाध्यक्ष का बयान दर्ज करने के साथ ही पोस्टर तैयार करने वाले छात्रों से भी जांच कमेटी पूछताछ कर सकती है। इधर, बुधवार को परिसर में पोस्टर विवाद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। अब सभी को जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप नहीं हुआ कुलगीत, ट्वीट कर सफाई
उर्दू विभाग में वेबिनार के पोस्टर पर महामना की तस्वीर न होने के विवाद के बाद ही वेबिनार में कुलगीत नहीं गाने का छात्रों ने आरोप लगाया। जिसके बाद कला संकाय प्रमुख के ट्विटर हैंडल से उर्दू विभाग की ओर से आयोजित वेबिनार का एक मिनट का वीडियो अपलोड किया गया। इसमें उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. आफताब अहमद आफाकी सहित अन्य महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते और विद्यार्थी कुलगीत गाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष बोले, जांच कमेटी को बताएंगे सच्चाई
उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. आफताब अहमद आफाकी का कहना है कि जांच कमेटी को पूरी सच्चाई बताएंगे। पोस्टर पर विवाद की जानकारी के बाद उस पर तुरंत महामना की तस्वीर भी लगवा दी गई। जहां तक कुलगीत न गाए जाने की बात उठी है तो लोगों को यह जानना चाहिए कि उर्दू विभाग भी विश्वविद्यालय का अंग है। हर बार की तरह मंगलवार को भी कुलगीत गाया गया।

पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाते हैं इकबाल
उर्दू विभाग में अल्लामा इकबाल के पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हुआ है, उनके बारे में छात्र पाठ्यक्रम में पढ़ते हैं। उर्दू विभागाध्यक्ष ने बताया कि बीए और एमए के पाठ्यक्रम में छात्र इकबाल को पढ़ते हैं, ऐसे में उर्दू के शायर अल्लामा इकबाल को लेकर जो लोग आपत्ति जता रहे हैं, उस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है। केवल उर्दू ही नहीं हिंदी विभाग में भी शायर के बारे में पढ़ाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed