फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The government removed the fake seeds business district agriculture officer

नकली बीज कारोबार में जिला कृषि अधिकारी को शासन ने हटाया

Sun, 29 May 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 29 May 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
धान के नकली बीज के बड़े कारोबार का खुलासा होने के बाद वाराणसी समेत पांच से अधिक मंडलों में हड़कंप मच गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने शनिवार को वाराणसी के जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह को हटा दिया। इसी के साथ नकली बीज की पैकिंग और बिक्री मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। दामिनी सीड्स के नाम पर प्रदेश भर में धान के अधोमानक नकली बीज के गोरखधंधे धंधे से अन्नदाताओं को लूटे जाने के ‘अमर उजाला’ के खुलासे के बाद यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि अरुण कुमार सिंह ने जिला कृषि अधिकारी को हटाए जाने की पुष्टि की। उधर, अफसर लगातार तीसरे दिन भी बीज कंपनियों के गोदामों, बीज भंडारों पर छापेमारी से बचते रहे ताकि नकली बीज का कारोबार करने वाली कंपनियां बाजार में फैले माल को आसानी से समेट सकें।   
विज्ञापन


दामिनी ब्रांड के नकली बीज के कारोबार में जिला कृषि अधिकारी को हटाए जाने के बाद इस मामले में कृषि विभाग के कई अफसरों और बीज कंपनियों का गला फंसने के संकेत मिले हैं। दामिनी सीड्स का कारोबार 25 से अधिक अलग-अलग कंपनियों द्वारा वाराणसी, इलाहाबाद, आजमगढ़, मिर्जापुर, लखनऊ मंडलों में पिछले पांच वर्षों से किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इसमें बनारस की ही एक कंपनी लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठना इसलिए भी लाजिमी है कि वह इस जिले में पिछले छह साल से जमे हुए थे। उप निदेशक कृषि एके सिंह ने बताया कि बीज बिक्री का लाइसेंस देने और इसकी निगरानी का काम जिला कृषि अधिकारी का है। इस मामले में ‘अमर उजाला’ की खबर का संज्ञान लेते हुए जिला कृषि अधिकारी से इस गोरखधंधे की बाबत रिपोर्ट तलब की गई है। 


उप निदेशक कृषि ने बताया कि दामिनी ब्रांड के नकली बीज के नाम पर किसानों को ठगने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पता चला है कि वाराणसी और इलाहाबाद को ही मिलाकर पांच हजार क्विंटल से अधिक धान के नकली बीज की पैकिंग कराकर गोदामों में भंडारण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed