Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The gap in internet usage between men and women has narrowed from 45.3% to 9.4% over 5 years

सर्वे: 5 साल में 45.3 से घटकर 9.4% हुआ पुरुषों और महिलाओं के बीच इंटरनेट इस्तेमाल का अंतर, बलिया पीछे; रिपोर्ट

Sun, 15 Nov 2026 01:07 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: किशन चौबे Updated Sun, 15 Nov 2026 01:07 PM IST
सार

डिजिटल दुनिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। इंटरनेट इस्तेमाल के मामले में वाराणसी 84.2 फीसदी के साथ पूर्वांचल में पहले स्थान पर है। आजमगढ़ दूसरे और जौनपुर तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, बलिया में सबसे कम 64.5 फीसदी महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही हैं। गाजीपुर में पांच साल में लैंगिक अंतर 45.3 से घटकर 9.4 फीसदी रह गया है।

विज्ञापन
The gap in internet usage between men and women has narrowed from 45.3% to 9.4% over 5 years
डिजिटल दुनिया में महिलाओं की लंबी छलांग, फिर भी बराबरी से दूर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल।

विस्तार

घर की चौखट से निकलकर डिजिटल दुनिया तक पहुंचने में पूर्वांचल की महिलाओं ने लंबी छलांग लगाई है। कभी इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले बेहद कम थी, लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है।

विज्ञापन


पूर्वांचल के गाजीपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, भदोही, आजमगढ़, मऊ और बलिया जिल में हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण- 6 के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। पांच साल के अंतराल में महिलाओं के इंटरनेट इस्तेमाल का आंकड़ा इन दस जिलों में तेजी से बढ़ा है। कहीं यह बढ़ोतरी 50 प्रतिशत के करीब पहुंच गई तो कहीं महिलाओं का इंटरनेट उपयोग तीन गुना से अधिक हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते अगस्त माह में जारी एनएफएचएस-6 की रिपोर्ट के अनुसार,एनएफएचएस-5 (2019-21) के दौरान दस जिलों में महिलाओं का इंटरनेट इस्तेमाल 21.3 से 45.7 % के बीच था। वहीं एनएफएचएस-6 (2023-24) में यह बढ़कर 64.5 से 84.2 % तक पहुंच गया। वाराणसी में सबसे अधिक 84.2 % महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही हैं। आजमगढ़ 79 % के साथ दूसरे और जौनपुर 77.9 % के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके उलट बलिया में महिलाओं का प्रतिशत सबसे कम 64.5 है। गाजीपुर 68.6 और मिर्जापुर 68.8 प्रतिशत के साथ निचले पायदान पर हैं।

आंकड़ों में सबसे दिलचस्प बदलाव पुरुषों और महिलाओं के बीच के अंतर का है। एनएफएचएस-5 के समय गाजीपुर में यह अंतर 45.3 % था, जो एनएफएचएस-6 में घटकर 9.4 % रह गया। भदोही में भी 46 % का अंतर सिमटकर 10.5 % पर आ गया। मऊ में यह अंतर 41.6 से घटकर 7.3 और जौनपुर में 31.3 से घटकर 7.8 प्रतिशत रह गया। इन दोनों जिलों में पुरुषों और महिलाओं के इंटरनेट उपयोग का फासला दस प्रतिशत से भी कम है। हालांकि, चंदौली में तस्वीर अभी अपेक्षाकृत चिंताजनक है। 

विज्ञापन

यहां एनएफएचएस-6 में 88.3% पुरुष इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि महिलाओं का प्रतिशत 70.4 है। यानी दोनों के बीच 17.9 % का अंतर है, जो इन दस जिलों में सबसे अधिक है। आजमगढ़ में भी पुरुषों का इंटरनेट इस्तेमाल 92 % है, जबकि महिलाओं का 79 % है। दोनों के बीच 13 % का फासला बना हुआ है। इन दस जिलों के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं की डिजिटल भागीदारी में सुधार की रफ्तार तेज रही है, लेकिन पुरुषों की बढ़त अब भी कायम है।

किसी जिले में पुरुषों से आगे नहीं महिलाएं
एनएफएचएस-5 और एनएफएचएस-6 के आंकड़ों में पूर्वांचल के दस जिलों में पुरुषों का इंटरनेट उपयोग महिलाओं से अधिक है। एनएफएचएस-6 में पुरुषों की हिस्सेदारी 77.8 से 94.6 % के बीच है, जबकि महिलाओं की हिस्सेदारी 64.5 से 84.2% तक है। यानी महिला इंटरनेट उपयोग में सबसे आगे वाराणसी है, लेकिन वहां भी पुरुष 10.4 % की बढ़त बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

गाजीपुर-भदोही में सबसे तेजी से सिमटी खाई
महिलाओं के इंटरनेट इस्तेमाल के मामले में गाजीपुर और भदोही ने उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। एनएफएचएस-5 में गाजीपुर में पुरुषों और महिलाओं के बीच 45.3 % का अंतर था। एनएफएचएस-6 में यह घटकर 9.4 % रह गया। भदोही में भी 46 % का अंतर घटकर 10.5 % पर पहुंच गया। मऊ में 34.3 और जौनपुर में 23.5 % की कमी दर्ज की गई। यह बदलाव इन जिलों में महिलाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को दर्शाता है।

वाराणसी अव्वल, बलिया सबसे पीछे
महिलाओं के इंटरनेट इस्तेमाल में वाराणसी 84.2 % के साथ पहले स्थान पर है। आजमगढ़ में 79 % और जौनपुर में 77.9 % महिलाएं इंटरनेट का उपयोग कर रही हैं। दूसरी ओर बलिया 64.5 % के साथ दस जिलों में सबसे पीछे है। गाजीपुर में 68.6, मिर्जापुर में 68.8 और सोनभद्र में 69.7 % महिलाएं इंटरनेट इस्तेमाल कर रही हैं।

चंदौली में सबसे अधिक अंतर
एनएफएचएस-6 के मुताबिक चंदौली में 88.3 प्रतिशत पुरुष इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि महिलाओं का आंकड़ा 70.4 % है। दोनों के बीच 17.9 % का अंतर है, जो दस जिलों में सबसे अधिक है। इसके बाद आजमगढ़ में 13 और सोनभद्र में 12 % का अंतर है। इसके उलट मऊ में यह अंतर सबसे कम 7.3 और जौनपुर में 7.8 % है।

जिला-वार इंटरनेट उपयोग की तस्वीर, जिला एनएफएचएस-6 का सर्वे

जिला पुरुष महिला अंतर
वाराणसी 94.6% 84.2% 10.4%
आजमगढ़ 92.0% 79.0% 13.0%
चंदौली 88.3% 70.4% 17.9%
जौनपुर 85.7% 77.9% 7.8%
भदोही 84.0% 73.5% 10.5%
मऊ 81.7% 74.4% 7.3%
सोनभद्र 81.7% 69.7% 12.0%
बलिया 78.7% 64.5% 14.2%
गाजीपुर 78.0% 68.6% 9.4%
मिर्जापुर 77.8% 68.8% 9.0%

नोट : आंकड़े पुरुषों और महिलाओं के इंटरनेट उपयोग के अंतर का है।

पिछले पांच वर्षों में महिलाओं के बीच मोबाइल और इंटरनेट के इस्तेमाल में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। डिजिटल साक्षरता, सोशल मीडिया, सरकारी योजनाओं के ऑनलाइन संचालन और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मिल रहे प्रशिक्षण से महिलाएं तकनीक के प्रति जागरूक और सक्षम हो रही हैं। पुरुषों और महिलाओं के इंटरनेट उपयोग का कम होता अंतर इस बदलाव का संकेत है। - संजय सोनी, डीपीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed