{"_id":"5e341c028ebc3e4b21587ec4","slug":"the-functioning-of-up-police-is-not-improving-beyond-the-indecency-of-the-complainant","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर रही यूपी पुलिस की कार्यशैली, फरियादी युवक संग की अभद्रता की हद पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधर रही यूपी पुलिस की कार्यशैली, फरियादी युवक संग की अभद्रता की हद पार
Fri, 31 Jan 2020 05:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 31 Jan 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
लाख कोशिशों और बड़े-बड़े दावों के बावजूद उत्तर प्रदेशी पुलिस की साख पर आए दिन बट्टा लगाने जैसी घटनाएं सामने आती ही रहती हैं। ऐसी ही घटना भदोही कोतवाली में शुक्रवार को घटित हुई। जमीन विवाद में जब शिकायत करने थाने गए फरियादी युवक ने पुलिस से प्रार्थना पत्र के बदले रिसीविंग मांगी, तो थाने के हेड मुहर्रिर ने फरियादी का कालर पकड़कर जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान आरोप है कि शिकायतकर्ता युवकी बेरहमी से पिटाई भी कर दी। हालांकि जानकारी सामने आने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने हेड मुहर्रिर अखिलेश सिंह को सस्पेंड भी कर दिया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और पिटाई के वायरल वीडियो को लेकर लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन