फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The fourth-grade employees will hold a convention in Lucknow on February 7th.

Varanasi News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सात फरवरी को लखनऊ में अधिवेशन

Mon, 05 Jan 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The fourth-grade employees will hold a convention in Lucknow on February 7th.
उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को कबीरचौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में हुई। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद ने कहा कि सात फरवरी को लखनऊ में अधिवेशन होगा। इसमें वाराणसी के कर्मचारी भाग लेंगे। प्रांतीय संरक्षक मुन्नूलाल रावत ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए मुख्य सचिव की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 दिन में समस्या का निस्तारण किया जाए। बीएसए की ओर से बेसिक शिक्षा परिषद के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति, रसाेईयों की समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ। अन्य विभागों में भी शासनादेश का पालन नहीं हो रहा है। समस्याओं का समाधान न होने पर प्रदर्शन के लिए महासंघ बाध्य होगा। संचालन जिलामंत्री विनोद प्रसाद त्रिपाठी ने किया। मौके पर रेशम लाल, राधिकारंजन तिवारी, मो. हामिद, संगीता गिरी, मनोज कुमार ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed