फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The father-in-law of narrated the story of greedy killer son-in-law in varanasi

संपत्ति के लालची हत्यारे दामाद की ससुर ने सुनाई आपबीती, हकीकत जानकर खड़े हो जाएगें रोंगटे

Thu, 26 Dec 2019 10:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 26 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
The father-in-law of narrated the story of greedy killer son-in-law in varanasi
घटनास्थल पर बरामद पेट्रोल लाने में उपयोग की गई बोतल - फोटो : ं

संपत्ति की लालच में दामाद के सिर पर खून सवार था। वह मेरी पत्नी के साथ ही हमें भी मार डालने की फिराक में था। यह कहते हुए नरेश लाल बृहस्पतिवार को बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर बिलख रहे थे। नरेश ने कहा कि यदि वह मौके पर होते तो दामाद उन्हें भी जिंदा जला देता।

विज्ञापन


उधर, सास पूनम को जिंदा जलाने के आरोपी दामाद उमापति झा का वारदात के दूसरे दिन भी पता नहीं लगा। पुलिस उसकी तलाश में उसके दोस्तों और करीबियों के घर पर छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही भेलूपुर थाने की एक टीम उमापति की तलाश में उसके घर बिहार के मधुबनी भेजी गई है।
विज्ञापन

 

The father-in-law of narrated the story of greedy killer son-in-law in varanasi
घटना में जला लकड़ी का मंदिर - फोटो : ं

भेलूपुर थाना अंतर्गत मानस नगर एक्सटेंशन में रहने वाले नरेश लाल की पत्नी पूनम के ऊपर बुधवार को पेट्रोल उड़ेल कर उनका दामाद उमापति झा ने जिंदा जला दिया था। बीएचयू अस्पताल में उपचार के दौरान देर शाम पूनम की मौत हो गई थी।

रिश्तेदारों से घिरे नरेश ने कहा कि संपत्ति की लालच में उमापति ने उनकी बेटी से विवाह किया था। वह धीरे-धीरे उनकी पूरी संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था। तीन साल पहले छोटी बेटी के शादी के दौरान उन्होंने अपनी जमीन का एक हिस्सा बेचा तो उसे भी उमापति ने ही रख लिया था।
 

The father-in-law of narrated the story of greedy killer son-in-law in varanasi
घटना वाले दिन घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : ं

पैसा मांगने पर नाराज हो जाता था। अपने मकान के निर्माण कार्य के लिए जमीन बेचकर पैसे देने को कहता था। उसकी मांगें पूरी न हो पाई तो उसने पूनम को जिंदा जला दिया। नरेश को रिश्तेदार ढांढस बंधा रहे थे, लेकिन उनका बिलखना देख सभी की हिम्मत जवाब दे जा रही थी।

कमाता था 60 हजार रुपये, खर्च एक लाख से ज्यादा

नरेश ने बताया कि उनका दामाद कोचिंग में पढ़ाकर प्रतिमाह 60 हजार रुपये कमाता था। हालांकि उसका खर्च एक लाख रुपये प्रतिमाह से ज्यादा था। ज्यादा खर्च करने के चक्कर में उसको हमेशा पैसे की जरूरत पड़ती थी और फिर उन्हें परेशान करता था। उमापति के व्यवहार के बारे में यदि थोड़ी सी भी भनक लगी होती तो उससे बेटी की शादी कभी नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed