{"_id":"68012773dc9011268609270a","slug":"the-farmers-of-mohansarai-today-gave-a-rousing-welcome-to-their-advocate-of-allahabad-high-court-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मोहनसराय के किसानों ने आज उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अपने अधिवक्ता का किया जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मोहनसराय के किसानों ने आज उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अपने अधिवक्ता का किया जोरदार स्वागत
Thu, 17 Apr 2025 09:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 17 Apr 2025 09:44 PM IST
सार
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजय कुमार सिंह का मोहनसराय के किसानों ने जोरदार स्वागत किया और वीडीए के द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न की व्यथा से उन्हें अवगत कराया। इसके साथ ही इस पर भी लड़ाई लड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन
अधिवक्ता का स्वागत करते किसान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रोहनिया मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानो ने आज उच्च न्यायालय मे किसानो का मुकदमा देख रहे अधिवक्ता अजय कुमार सिंह व आशीष कुमार सिंह को ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित भूमि बैरवन में बुलाकर उनका भव्य स्वागत ट्रांसपोर्ट नगर की भूमि मे उपजे गेंदा के फूल से बने माला से किया।
विज्ञापन
किसानों ने अपने अधिवक्ता से ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित समस्त बिंदुओं पर अपनी व्यथा पीड़ा व अपने दैनिक जीवन से जूझ रहे ज्वलंत मुद्दों जैसे बहन बेटियों की शादी व्यापार घर मकान निर्माण मूलभूत समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
उनसे कहा कि हम किसानों की समस्याओं को माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष हमारी व्यथा को रखते हुए हमें उचित न्याय दिलाने की कृपा करें जिस पर अधिवक्ताद्वय ने किसानों को आश्वस्त किया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और माननीय उच्च न्यायालय ने किसान हितों में अनेकों मापदंडों व मानवाधिकार हितो के लिए उचित नियम व कानून पारित किए गए हैं।
विज्ञापन
जिसका लाभ आप सभी पीड़ित किसान को अवश्य मिलेगा मेरा प्रयास रहेगा की आपको जल्द से जल्द उचित न्याय मिले। मुख्य रुप से लाल बिहारी पटेल ,वीरेंद्र उपाध्याय ,जयमूरत , सुरेन्द्र पटेल ,उदय ,मेवा पटेल , विजयी पटेल , राणा चौहान काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।