फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The faces of the beneficiaries blossomed after receiving the tool kit

टूल किट पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

Sat, 18 Sep 2021 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
The faces of the beneficiaries blossomed after receiving the tool kit
भगवान विश्वकर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के मौके पर शुक्रवार को लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) में हस्तशिल्प विकास एवं प्रोत्साहन (आईडीपीएच) योजना के तहत 675 लाभार्थियों को निशुल्क टूल किट वितरित किया गया। इसमें 500 टूल किट आईडीपीएच योजना तहत लकड़ी, पत्थर, धातु और मीनाकारी के कारीगरों को और 175 लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टेलरिंग, कारपेंटरी, हलवाई, नाई के कार्यों की टूल किट वितरित की गई। जिसे पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि यूपी में श्रमिकों, कारीगरों, हुनरमंदों के लिए जितनी योजनाएं वर्तमान में संचालित है, उतनी पहले कभी नहीं चली। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर, महापौर मृदुला जयसवाल, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व विधायक टी राम, विद्यासागर राय, अशोक चौरसिया सहित श्रमिक, कारीगर, शिल्पकार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed