{"_id":"638e44a1bfb61e071c3c2ffb","slug":"the-face-of-16-schools-will-improve-with-pm-shree-varanasi-news-vns68712719","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ‘पीएम श्री’ से संवरेगी 16 स्कूलों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ‘पीएम श्री’ से संवरेगी 16 स्कूलों की सूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना के तहत जिले में 16 स्कूल संवारे जाएंगे। वहीं, हर ब्लॉक से दो स्कूल हाईटेक होंगे। इन स्कूलों में बारहवीं तक पढ़ाई होगी। योजना को हरी झंडी मिलने के बाद आवेदन के लिए पोर्टल तैयार हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा गया है। स्कूलों के नाम आने के बाद छह बिंदुओं पर शिक्षा मंत्रालय और 10 बिंदुओं पर राज्य सरकार आकलन करेगी। इन मापदंडों को स्कूल एक प्रश्न पत्र के प्रारूप में भरकर देंगे। 153 अंकों में से अंक मिलेंगे। जिला प्रशासन औचक निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार करेगा
जिले के पीएम श्री स्कूलों में हाईटेक क्लास, आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास, बिल्डिंग, साफ-सफाई की व्यवस्था, खेल मैदान की सुविधा रहेगी। इसके अलावा रोजगार परक शिक्षा और इंटर्नशिप की सुविधा भी मिलेगी। इन स्कूलों में बच्चे महीने में दस दिन बिना बैग के आएंगे। सभी छात्रों की जानकारी पीएम श्री पोर्टल पर रखी जाएगी। आईआईटी की तर्ज पर पीएम श्री स्कूल अन्य सरकारी स्कूलों के लिए रोल मॉडल होंगे। इनके छात्र हैकथॉन, सर्वे, विज्ञान व गणित प्रोजेक्ट में भी हिस्सा लेंगे।
10 बिंदुओं पर राज्य सरकार करेगी आकलन
स्कूलों को आवेदन करने के लिए राज्य सरकार के 10 बिंदुओं के मापदंड को पूरा करना होगा। इसमें पक्का भवन, लड़के-लड़कियों के लिए अलग शौचालय, सुरक्षा मानक, शिक्षिकों की ट्रेनिंग, दिव्यांग छात्रों के लिए रैंप, खेलकूद, साफ पीने का पानी होना जरूरी है।
विज्ञापन
छह बिंदुओं पर केंद्र करेगी आकलन
शिक्षा मंत्रालय छह मापदंड पर आकलन करेगा। जिसमें पाठ्यक्रम, पढ़ाने का तरीका, टीचर ट्रेनिंग, लड़के-लड़कियों की संख्या, लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने पर महत्वपूर्ण काम, छात्र व अभिभावक संतुष्ट हैं या नहीं, मिड डे मील, टीचर व प्रिंसिपल काम करते हैं या नहीं आदि है।
पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों के आवेदन को लेकर शासन से दिशानिर्देश आए हैं। ब्लॉक स्तर पर बीईओ से विद्यालयों के नामों का प्रस्ताव मांगा गया है। - डॉ. अरविंद पाठक, बीएसए