{"_id":"6179a5eb58170f5cd9479d68","slug":"the-episodes-of-manas-came-alive-on-the-stage-of-katha-siya-ram-ki-varanasi-news-vns6196428188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा सिया राम की के मंच पर जीवंत हुए मानस के प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा सिया राम की के मंच पर जीवंत हुए मानस के प्रसंग
विज्ञापन
अमृत स्वधारा नृत्य एवं संगीत उत्सव के मंच पर बुधवार को मानस साकार हुई। मणिपुरी रासलीला ने भी दर्शकों को कला की खूबसूरती से साक्षात्कार कराया। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भारत की आजादी के 75 साल पूर्ण होने के अवसर पर संगीत नाटक अकादमी, सुबह ए बनारस और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय नृत्य एवं संगीत उत्सव आरंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत कथा सिया राम की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुई। श्री कामाख्या कलापीठ सेंटर फार इंडियन क्लासिकल डांसेज की ओर से पद्मविभूषण एवं राज्य सभा सदस्य डॉ. सोनल मानसिंह ने नृत्य संगीत के माध्यम से रामचरित मानस के प्रसंगों को अपनी मनोहारी शैली से सजीव किया। कलाकारों में नंदिनी बियानी, शिवानी सेगल, रमेश कुमार, राजा, सुमित मंडल, विनय प्रसन्ना, प्रभात डांगी, परमिंदर सिंह, ऋषि शंकर उपाध्याय, संदीप दत्ता, विश्वजीत वर्मन और सिमराम रैना शामिल रहे।
कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति जवाहर लाल नेहरू डांस अकादमी, इंफाल की मणिपुरी रासलीला के अंतर्गत पुंग चोलम की रही। कलाकारों ने मणिपुरी मृदंगम के शास्त्रीय और भक्ति तरंगों को अत्यंत मनोहारी रूप में प्रस्तुत किया। गोपी कृष्ण के प्रसंग पर आधारित नृत्य, संगीत और रस से परिपूर्ण प्रसंगों ने आह्लादित कर दिया। कृष्ण के रूप में निरीना यामबेम, राधा के रूप में जी चंदन देवी तथा पारुल देवी, ओ देवला देवी, बबीना चनम, मोनिका देवी अब्रोशाली राजकुमारी गोपियों के रूप में रहीं। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, डॉ. रत्नेश वर्मा, डॉ. विधि नागर, डॉ. मधुमिता भट्टाचार्य, अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया।