फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The employee who accused the professor of beating was removed from the department

प्रोफेसर पर पिटाई का आरोप लगाने वाले कर्मचारी को विभाग से हटाया

Tue, 22 Feb 2022 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
The employee who accused the professor of beating was removed from the department
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग में प्रोफेसर पर पिटाई का आरोप लगाने वाले कर्मचारी पुनवासी लाल को विभाग से मंगलवार को हटा दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साहित्य विभाग में नई तैनाती की है। इसके साथ ही मामले में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति में कुलसचिव को भी शामिल किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञान विभाग में तैनात परिचारक पुनवासी लाल ने विभाग के प्रोफेसर जितेंद्र कुमार पर 17 फरवरी को कार्यालय में पिटाई व गाली गलौज करने की शिकायत कुलपति से करने के साथ ही कर्मचारी नेताओं को भी दी थी। कुलपति ने मामले में वेदांत विभाग के प्रोफेसर रामकिशोर त्रिपाठी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। इस बीच कुलसचिव की ओर से जो स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। उसमें पुनवासी लाल को विज्ञान विभाग से साहित्य विभाग और साहित्य विभाग में तैनात परिचारक नरेश को विज्ञान विभाग भेजा गया है। समिति को एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट कुलपति को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed