{"_id":"5e3d13e48ebc3ee5a94bfd4a","slug":"the-driver-forcibly-rammed-two-youths-into-the-vehicle-and-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड नहीं दिया तो गुस्से में चढ़ा दी गाड़ी, युवक लड़ रहा जिंदा रहने की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइड नहीं दिया तो गुस्से में चढ़ा दी गाड़ी, युवक लड़ रहा जिंदा रहने की जंग
Fri, 07 Feb 2020 01:08 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के सेमरिया ढाले पर विवाद के बाद एक चालक ने गुस्से में दो युवकों पर वाहन चढ़ा दिया। हादसे में दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विवाद साइड देने को लेकर हुआ था।
विज्ञापन
दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव निवासी सुग्रीव मौर्य के पुत्र के मुंडन संस्कार में ट्रैक्टर पर बैठकर गांव की महिलाएं-पुरुष जा रहे थे।
उसी पर सुग्रीव मौर्य व प्रकाश मौर्य भी सवार होकर गंगा पूजन के लिए शिवपुर घाट जा रहे थे। पीछे से एक चार पहिया वाहन ट्रैक्टर से साइड मांग रहा था किसी कारण से साइड देने में देरी होने से नाराज चारपहिया वाहन चालक साइड लेने के बाद सेमरिया ढाले के पास ट्रैक्टर को ओवरट्रेक कर ड्राइवर को पीटने लगा। ट्रैक्टर पर बैठे लोगों ने विरोध किया और चारपहिया वाहन के चालक को पीट दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने गुस्से में सुग्रीव मौर्य पुत्र कीर्तिनाथ मौर्य उम्र लगभग बत्तीस साल व प्रकाश मौर्य उम्र 25 साल पर वाहन चढ़ा दिया और फरार हो गया। इससे सुग्रीव का पेट फट गया। परिजनों ने सुग्रीव को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने स्थित गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहीं प्रकाश मौर्य का इलाज कर घर भेज दिया। सूचना के बाद चौकी प्रभारी लालगंज मौके पर पहुंच कर लोगों से घटना की जानकारी ली। उनका कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन