फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The difference between action and activity is only awareness: Vishwanath Alluri

एक्शन और एक्टिविटी के बीच सिर्फ सचेतता का फर्क : विश्वनाथ अल्लूरी

Wed, 10 Dec 2025 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The difference between action and activity is only awareness: Vishwanath Alluri
बीएचयू स्थित अटल इन्क्यूबेशन सेंटर के सभागार में कृष्णमूर्ति फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सचिव विश्वनाथ अल्लूरी की पुस्तक दी एनलाइटेंड मैनेजर का लोकार्पण किया गया। इस पर एक परिचर्चा हुई जिसमें एक्शन और एक्टिविटी के बीच के फर्क को समझाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिना किसी उद्देश्य और सचेतता के साथ किया गया काम महज एक्टिविटी है, जबकि किसी उद्देश्य के लिए सचेतता के साथ किया जाने वाला काम एक्शन कहलाता है। विश्वनाथ अल्लूरी ने कहा कि सीधा संवाद करने के बजाय, दिनभर मेल का रिप्लाई कर अपने काम से संतुष्टि मिलने का दावा करते हैं। यह कार्य से ज्यादा इनबॉक्स मैनेजमेंट और ये महज एक्टिविटी है एक्शन नहीं। विश्वनाथ अल्लूरी ने बताया कि उन्हें यह पुस्तक लिखने की प्रेरणा उन्हें जे. कृष्णमूर्ति से मिली। इस दौरान वसंत महिला महाविद्यालय, राजघाट की प्राचार्या प्रो. अल्का सिंह और कृष्णमूर्ति फाउंडेशन, वाराणसी की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी स्मृति वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed