फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The dead body of the section officer of the forest department was found hanging from the tree

संदिग्ध हाल में वन विभाग के सेक्शन अधिकारी का पेड़ से लटकता मिला शव

Thu, 06 Feb 2020 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 06 Feb 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the section officer of the forest department was found hanging from the tree
फांसी - फोटो : social media

सोनभद्र जिले की चुर्क पुलिस चौकी अंतर्गत नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर पांच में बृहस्पतिवार को वन विभाग के सेक्शन अधिकारी का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त मिर्जापुर निवासी सूर्यनाथ तिवारी (53) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन

 

मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के पवारी कला निवासी सूर्यनाथ तिवारी पुत्र प्रभाकर तिवारी चुर्क वन रेंज में सेक्शन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह चुर्क में किराए के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे मकान से कुछ दूरी पर वार्ड पांच में स्थित छट घाट के समीप चिलबिल के पेड़ से रस्सी के सहारे सूर्यनाथ का शव लटकता मिला।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे चुर्क चौकी इंचार्ज अवधेश यादव ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाने के साथ ही घरवालों को सूचित किया। मृतक के बड़े भाई विजय शंकर तिवारी ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से शव लटकाने का आरोप लगाया। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed