फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The dead body of a young man who came to visit his sister-in-law was found in the Ganges

Varanasi News: दीदी-जीजा के यहां घूमने आए युवक का गंगा में मिला शव

Wed, 14 Jun 2023 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who came to visit his sister-in-law was found in the Ganges
विज्ञापन

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के गंगा के मीरघाट के सामने मंगलवार की सुबह युवक का शव मिला। देवरिया निवासी युवक अपने दीदी और जीजा के यहां घूमने आया था। दशाश्वमेध थाना प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार युवक की शिनाख्त बिट्टू कुशवाहा (19) निवासी मठिया चक जिला देवरिया के रूप में हुई।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि बिट्टू अपने दीदी निशा और जीजा के यहां सुसुवाही आया था। सोमवार को अपनी बहन के साथ काशी विश्वनाथ का दर्शन करने आया था। इसी बीच उसका बहन से साथ छूट गया। काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिला तो बहन ने दशाश्वमेध थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। मरीघाट पर सुबह लगभग 8:30 बजे शव देखकर नाविकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बहन निशा ने अपने भाई बिट्टू कुशवाहा की पहचान की। बिट्टू दो बहन व तीन भाई था। उसने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास किया था। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। सूचना पर देवरिया से परिजन भी शाम को पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed