{"_id":"58ecbf5a4f1c1b9c36cf6542","slug":"the-date-of-nagar-nigam-election-doesnot-announce-but-some-candidate-hold-baneer-poster-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम चुनाव की तारीख पता नहीं, भाजपा स्वयंभू उम्मीदवारों ने टांगे बैनर-पोस्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम चुनाव की तारीख पता नहीं, भाजपा स्वयंभू उम्मीदवारों ने टांगे बैनर-पोस्टर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 11 Apr 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
स्वयंभू उम्मीदवारों पर कार्रवाई करेगी भाजपा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम चुनाव की तारीख अभी तक तय नहीं है लेकिन वाराणसी के वार्डों में कुछ लोगों ने खुद को भाजपा का पार्षद पद का प्रत्याशी घोषित कर बैनर-पोस्टर लगा दिए हैं। इसकी शिकायत प्रदेश नेतृत्व से हुई थी।
इस मामले में निर्देश प्राप्त होने के बाद सोमवार देर रात भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने अपने आवास पर पदाधिकारियों संग बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि बगैर पार्टी की अनुमति के खुद को पार्टी का प्रत्याशी बताने वाले अनुशासनहीन की श्रेणी में आते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
अग्रहरि के अनुसार घोषणा के बगैर बैनर-पोस्टर के जरिए खुद को पार्टी प्रत्याशी बताना कार्रवाई के दायरे में आता है। यह भी बताया गया है कि बैनर-पोस्टर लगाना प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के भी अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आगाह किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने बैनर-पोस्टर हटा लें।
कहा गया कि भाजपा संगठनात्मक रूप से नगर निगम चुनाव के लिए तैयार है।
आने वाले दिनों में संगठन कार्यकर्ताओं की ओर से प्रशिक्षण कर चुनावी तैयारी को अंतिम रूप देगा। 90 वार्डों के निकाय चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता संदीप अग्रवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा के अनुसार निकाय चुनाव प्रभारी के निर्देशन पर कार्य होगा।