फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The cow is giving milk without giving calf

बिना बछड़ा दिए दूध दे रही है यह गाय, ग्रामीणों में कौतूहल का विषय

Sat, 29 Jul 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 29 Jul 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
 The cow is giving milk without giving  calf
चिकित्सक ने माना दूध पूरी तरह पीने योग्य - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के अम्मा भेलऊर गांव निवासी रामचंद्र सोनकर की गाय बिना बछड़ा दिए ही दूध दे रही है। दूध भी थोड़ा नहीं बल्कि एक बच्चे वाली गाय की तरह दो से तीन लीटर सुबह शाम। यह गाय ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बनी हुई है। 
विज्ञापन


अम्मा भेलऊर निवासी रामचंद्र सोनकर एक गाय पाले हुए हैं। गाय बड़ी हो गई तो परिवार के सदस्य उसे गर्भधारण कराने के निश्चित समय का इंतजार करने लगे। इसी बीच उसका थन धीरे-धीरे बढ़ने लगा।
विज्ञापन


पशुपालक उसे लेकर पशु अस्तपताल पहुंचा और जांच कराई तो पेट में कोई बच्चा भी नहीं था। इसी दौरान एक दिन थन से दूध टपकने लगा तो पशुपालक ने बाल्टी लेकर दूहना भी शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सिलसिला पिछले कई दिनों से शुरू है और एक बच्चे वाली गाय की तरह वह प्रतिदिन प्रति जून दो से तीन लीटर दूध दे रही है। यह खबर सुनकर गांव के लोगों की गाय को देखने की भीड़ इकट्ठा होने लगी। आस पास के गांव के लोग भी गाय को देखने के लिए जुटने लगे।


इस संबंध में पशु अस्पताल के चिकित्सक बीएस यादव का कहना है कि कभी-कभी हारमोन्स के चलते इस प्रकार की बातें प्रकाश में आती हैं। बताया कि यह दूध किसी प्रकार का नुकसानदेय नहीं है बल्कि बच्चे वाली गाय की तरह है। यह दूध सेवन किया जा सकता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed