फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The court ordered registration of an FIR against eight people.

Varanasi News: अदालत ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया

Sun, 03 May 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The court ordered registration of an FIR against eight people.
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और दुर्व्यवहार के प्रयास के मामले में पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने पिता-पुत्र समेत आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। डीआईजी कॉलोनी निवासी अनामिका सिंह ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि जेठ विराज सिंह से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। 18 मार्च 2026 की रात 11 बजे जब वह अपने परिवार के साथ दिल्ली गई थी तभी जेठ के बेटे विश्वजीत सिंह, आशा सिंह और उनके चार-पांच साथी घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और गमले व सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। अगले दिन जब पीड़िता के पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज कर जान से मारने और दुष्कर्म की धमकी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article