{"_id":"591a0dc64f1c1be929f22ce2","slug":"the-convenient-means-of-way-of-yoga-yoga-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहंगम योग शांति के मार्ग का सहज साधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहंगम योग शांति के मार्ग का सहज साधन
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 16 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमरहा में 21000 कुंडीय स्वर्वेद उत्तरार्द्ध ज्ञान महायज्ञ की पूर्णाहुति के दूसरे दिन सोमवार को संतों का आर्शीवाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव महाराज के दर्शन के लिए अनुयायियों में होड़ मची रही। संत ने अपने आशीर्वचन में कहा कि विहंगम योग स्वास्थ्य, सुख और शांति का संगम है। विहंगम योग आंतरिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। एक साधक जब सिद्धासन में बैठकर अपनी चेतना को केंद्रित करता है तो वह मानसिक व आत्मिक शांति का अनुभव करता है। मन पर नियंत्रण न होने से ही समाज में तमाम विसंगतियां फैली हैं।ध्यान में मानव मानवीय गुणों से मंडित होकर दिव्यगुण स्वाभाव वाला बन जाता है। अभिनेता मुकेश खन्ना समेत कई अफसरों,जन प्रतिनिधियों ने बाबा का आशीर्वाद लिया।
संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने कहा कि भक्ति आत्मोद्धार का सर्वश्रेष्ठ साधन है। जड़ता से ऊपर उठकर भक्ति के चेतन पथ पर अग्रसर होने की आवश्यकता है। विहंगम योग ही विशुद्ध चेतन भक्ति है। इसमे साधक संपूर्ण विकारों को त्याग कर आतंरिक शुद्ध स्वरूप की प्राप्ति कर लेता है। संपूर्ण मंचीय कार्यक्रम का संचालन ललित, गुंजन सिंह, पशुपति नाथ त्रिपाठी, सुशील मिश्र, इंदु प्रकाश मिश्र, चंदन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान संगीतमय प्रस्तुतियां भी हुईं।
नीरज पांडेय, रवि, शारदा, रंजू सिंह ने भजनों की एक से बढ़कर एख प्रस्तुतियां कीं। हारमोनियम पर ऋषि, ऑर्गन पर प्रदीप,सितार पर अमित, तबला पर आत्माराम, बांसुरी पर संतोष ने संगत की। बैंजो पर सुधीर, पैड पर धनराज थे। इनके बाद मणिपुर से आए भक्तों मोहक नृत्य प्रस्तुति की। महाभारत सीरियल में भीष्म की भूमिका से लोकप्रिय हुए अभिनेता मुकेश खन्ना, सेल्स टैक्स कमिश्नर पंकज सिंह, नासा के वैज्ञानिक कुमार हेमंत, गुजरात के बिल्डर चिराग पटेल, सतीश भाई समेत सैकड़ों लोगों ने हाजिरी लगाई।