{"_id":"58e8cb554f1c1bbf7a5b467d","slug":"the-center-has-taken-a-major-decision-to-cleanse-the-ganga-many-cities-will-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की सफाई के लिए केंद्र ने लिया बड़ा फैसला, कई शहरों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की सफाई के लिए केंद्र ने लिया बड़ा फैसला, कई शहरों को होगा फायदा
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
Updated Sun, 09 Apr 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा की सफाई को लेकर विपक्ष के निशाने पर चल रही केंद्र सरकार ने शनिवार को इस दिशा में एक बड़ा फैसला लिया। इस फैसले से जहां गंगा जल साफ होगा वहीं कई शहरों की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
नमामि गंगे परियोजना को आगे बढ़ाते हुए नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा ने दो हजार करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इससे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और झारखंड में नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जिन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का रमना सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल है। बता दें कि यह परियोजना करीब 150 करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन
इस प्लांट के लग जाने से 50 एमएलडी दूषित जल को साफ किया जा सकेगा। इसके अलावा हरिद्वार, जोशीमठ, रुद्र प्रयाग, कर्ण प्रयाग, बद्रीनाथ, ऋषिकेश में नए एसटीपी लगाने की अनुमति दी गई है। इन एसटीपी के लिए धन केंद्र सरकार देगी।