{"_id":"620bcc879e6f4525af21d66e","slug":"the-cabinet-minister-said-the-respect-of-dalits-is-safe-only-in-the-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले कैबिनेट मंत्री: भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है दलितों का सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले कैबिनेट मंत्री: भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है दलितों का सम्मान
Tue, 15 Feb 2022 09:23 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 15 Feb 2022 09:23 PM IST
सार
रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बैठक हुई।
विज्ञापन
up bjp
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वाराणसी के रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि दलितों का सम्मान भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। प्रधानमंत्री ने दलितों के लिए आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन से लेकर अच्छी स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराने का काम किया है।
दलितों व पिछड़ों को इसी सरकार में सम्मान मिल रहा है। पिछली सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति का सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया। भाजपा की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडाराज समाप्त कर दिया। उन्होंने दलित मतदाताओं को चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अजगरा विधानसभा प्रत्याशी टीराम, जिला महामंत्री संजय सोनकर, अरविंद मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।