फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Buddha of the Light of Humanity and Peace

मानवता और शांति के प्रकाश पुंज हैं बुद्ध

Thu, 11 May 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 11 May 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
The Buddha of the Light of Humanity and Peace
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty images
नेपाल में जन्मे सिद्धार्थ भारत भूमि पर भगवान बुद्ध बने और दुनिया को शांति का संदेश दिया। उक्त बातें भारत में नेपाल के उप राजदूत कृष्ण प्रसाद ढकाल ने मूलगंध कुटी विहार के बोधिवृक्ष परिसर में भगवान बुद्ध के 2561वी जयंती के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नेपाल में अभूतपूर्व धार्मिक सहिष्णुता है। मुख्य वक्ता प्रो. रमेश प्रसाद ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुखों से मुक्ति का मार्ग बताकर लोगों का उद्धार किया। 
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने कहा कि बुद्ध का संदेश शांति की ओर ले जाता है। 


प्रो. राममोहन पाठक, प्रो. विमलेंद्र कुमार, केएल चंदानी, सुद्दोधन राजाराम सहारे आदि ने विचार व्यक्त किए। स्वागत महाबोधि सोसाइटी के विहाराधिपति भिक्षु मेदानकेर ने किया। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बेनी माधव ने किया।बीएचयू के पालि एवं बौद्ध अध्ययन विभाग में भी विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि विभाग के पूर्व आचार्य प्रो. प्रद्युम्न दुबे रहे। अध्यक्षता प्रो. हरिशंकर शुक्ल ने और स्वागत हेड प्रो. लालजी ने किया। संचालन कौशलेंद्र व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने किया। उधर लोकप्रिय समाज पार्टी के   संयोजन में बुद्ध जयंती का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंगला प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि राजनारायण गौण रहे। संचालन विजय पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed