{"_id":"5702d2564f1c1bf15dc814b4","slug":"the-breathless-in-rural-areas-the-effect-of-captive","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बेदम, ग्रामीण क्षेत्रों में बंदी का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बेदम, ग्रामीण क्षेत्रों में बंदी का असर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालते सराफा कारोबारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियाें की ओर से सोमवार को बनारस बंद का आह्वान आंशिक रहा। शहरी क्षेत्र में दूकाने खुली रहीं। वहीं ग्रामीण इलाकों में बंदी का असर देखने को मिला। चौबेपुर में व्यापारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। सराफा कारोबारियों के समर्थन में कई बड़े व्यापारिक संगठन भी इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाने की घोषणा की थी लेकिन कुछ खास असर नहीं दिखा। कोदईचौकी, सुड़िया और रेशमकटरा के सराफा बाजार को छोड़कर कहीं बंदी नहीं रही।
श्रीकाशी सराफा मंडल की ओर से गणेश बाग, टाउनहाल से बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस लहुराबीर से नई सड़क, गोदौलिया, चौक होते हुए गणेशबाग पर समाप्त हो गया। व्यापारियों का दूसरा दल आसभैरव से रेशमकटरा, सुड़िया, बुलानाला कोदई चौकी होते ही सुड़िया स्थित न्यास भवन पर जाकर खत्म हो गई। विशेश्वरगंज, चौक, लहुराबीर, मलदहिया, मैदागिन, लंका, गोदौलिया, नई सड़क, अर्दली बाजार, पांडेयपुर, भोजूबीर, सिगरा, महमूरगंज, रथयात्रा, लक्सा आदि क्षेत्रों में दूकानें खुली रहीं। श्रीकाशी सराफा मंडल के महामंत्री मुरलीधर सेठ का दावा है कि आभूषण की दूकानें पूरी तरह से बंद रहीं।
वहीं, चौबेपुर संवाददाता के अनुसार, स्वर्णकार व्यापारी संघ ने बाइक जुलूस निकाल वित्त मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर मनोज सेठ, ओमप्रकाश, बंगाली बाबू, संजय, सोनू आदि शािमल रहे। मुनारी में भी सराफा कारोबारियों ने दूकानें बंद रखीं। मिर्जामुराद में विरोध प्रदर्शन किया। बड़ागांव के गांगकला, साधोगंज, अनेई भीटी, कनियर कूड़ी, चिलबिला आदि जगह दूकानें बंद रहीं। बसनी बाजार में रैली निकाली। पिंडरा और दानगंज के चोलापुर ब्लॉक में भी दूकानें बंद रहीं।