फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The air of Banaras started deteriorating Kashi included in the Yellow Zone, the air quality index of the city

खराब होने लगी बनारस की हवा: येलो जोन में शामिल हुई काशी, गड़बड़ाया शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स

Thu, 20 Oct 2022 01:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 20 Oct 2022 01:44 PM IST
सार

बनारस की हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने लगी है। लगभग दो महीने से अधिक समय तक ग्रीन जोन में रहने के बाद बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स येलो जोन में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 132 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
The air of Banaras started deteriorating Kashi included in the Yellow Zone, the air quality index of the city
वाराणसी में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली से पहले ही बनारस की हवा खराब होने लगी है। लगभग दो महीने से अधिक समय तक ग्रीन जोन में रहने के बाद बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स येलो जोन में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 132 दर्ज किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार फेफड़े, अस्थमा और दिल की बीमारी वाले मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। 
विज्ञापन

The air of Banaras started deteriorating Kashi included in the Yellow Zone, the air quality index of the city
varanasi aqi - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को बनारस की हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने लगी है। सबसे अधिक प्रदूषित इलाका मलदहिया, भेलूपुर, बीएचयू और अर्दली बाजार रहा। मलदहिया का एक्यूआई 159 रहा। मलदहिया में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 290, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 168, नाइट्रोजन आक्साइड की मात्रा 35, सल्फर की 25, कार्बन की 57 और ओजोन 36 रहा। भेलूपुर का एक्यूआई 134 था, जिसमें पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 239, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 175, नाइट्रोजन आक्साइड 62, सल्फर 29, कार्बन 66 और ओजोन 61 था। बीएचयू का एक्यूआई 122 था, जिसमें पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 257, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 193, नाइट्रोजन आक्साइड 31, सल्फर 25 और कार्बन की मात्रा 34 थी। अर्दली बाजार का एक्यूआई 114 था, जिसमें पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 174, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 138, नाइट्रोजन आक्साइड 67, सल्फर 120, कार्बन 123 और ओजोन 74 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

The air of Banaras started deteriorating Kashi included in the Yellow Zone, the air quality index of the city
वाराणसी में जहरीली हुई हवा। - फोटो : अमर उजाला।
एक्यूआई     स्तर           स्वास्थ्य पर संभावित असर   
  0-50        अच्छा           बहुत कम
51-100    संतोषजनक    संवेदनशील व्यक्तियों को सांस लेने में मामूली दिक्कत आ सकती है
101-200    संतुलित      फेफड़े, अस्थमा, दिल की बीमारी वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है
201-300    खराब           लंबे समय तक बाहर रहने पर सांस लेने में दिक्कत आ सकती है
301-400   बहुत खराब     लंबे समय तक बाहर रहने पर श्वसन तंत्र की समस्या हो सकती है
401-500    गंभीर स्थिति    स्वस्थ लोग भी बीमार पड़ सकते हैं। पहले से बीमार लोगों को गंभीर समस्या हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed