फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The absurdity of the youth due to driving license, not even half of the slot applications

Varanasi News: वाराणसी में बढ़ रही वाहनों की संख्या, घट रहे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के आंकड़े, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Mon, 11 Jul 2022 12:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2022 12:51 AM IST
सार

वाराणसी के  करौंदी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में स्थायी लाइसेंस के लिए निर्धारित स्लॉट के आधे भी आवेदन नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
The absurdity of the youth due to driving license, not even half of the slot applications
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाहनों की बढ़ती संख्या के बावजूद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के आंकड़े वाराणसी में घट रहे हैं। करौंदी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में स्थायी लाइसेंस के लिए निर्धारित स्लॉट के आधे भी आवेदन नहीं आ रहे हैं। 396 ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रक्रिया पूरी करने की क्षमता वाले इस केंद्र पर औसतन 80 से 100 आवेदक ही पहुंच रहे हैं। इसमें भी करीब 20 फीसदी ड्राइविंग टेस्ट में सफल नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन


करीब एक साल पहले स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को बाबतपुर कार्यालय और चौकाघाट संकुल से हटाकर करौंदी में बने ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में शिफ्ट किया गया था। उसके बाद से ही डीएल के आवेदकों की संख्या बेहद कम हो गई है। जबकि बाबतपुर और चौकाघाट में जब तक यह प्रक्रिया होती थी तो एक सप्ताह तक बैकलॉग चल रहा था। मगर, करौंदी में इस प्रक्रिया के शिफ्ट होने के बाद डीएल के आवेदन ही काफी कम हो गए हैं। इसके पीछे डीएल के सेंटर की दूरी और सख्त नियमों को भी कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


यहां आवेदक को यातायात नियमों के अनुसार वाहन चलाकर परीक्षा देनी होती है। इसके लिए उसे वाहन के साथ आना पड़ता है। सख्त नियमों के चलते औसतन 80 फीसदी लोग ही परीक्षा में सफल हो रहे हैं। संभागीय निरीक्षक सिद्धू कुमार ने बताया कि बीच में स्लॉट कम करके 180 आवेदकों के लिए कर दिया गया था। मगर, फिर से बाबतपुर और चौकाघाट के निर्धारित 396 आवेदन का स्लॉट यहां लागू कर दिया गया है। मगर, रोजना 80 से 100 आवेदक ही पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लर्निंग लाइसेंस के नौ स्लॉट कार्यालय में

लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद आवेदक अब घर बैठे इसके लिए आवेदन कर रहे हैं। इसमें आवेदकों की सहूलियत के लिए बाबतपुर कार्यालय में छह और चौकाघाट संकुल में तीन आवेदन के स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। किसी कारणवश अगर लर्निंग लाइसेंस का आवेदन ऑनलाइन नहीं पूरा हो रहा है तो आवेदक कार्यालय में निर्धारित समय पर स्लॉट बुककर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

एआरटीओ सर्वेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि  स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए निर्धारित स्लॉट से काफी कम आवेदक पहुंच रहे हैं। लर्निंग लाइसेंस बनने के छह माह के अंदर स्थायी लाइसेंस बनवाना अनिवार्य होता है। यदि किसी आवेदक को कोई समस्या आती है तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed