फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tent construction as well as showing the skills in the art exhibition

तंबू निर्माण के साथ ही कला प्रदर्शनी में दिखा हुनर

Mon, 01 Feb 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Mon, 01 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Tent construction as well as showing the skills in the art exhibition

कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज मैदान में स्काउट गाइड की रैली के दूसरे दिन मेले जैसा नजारा दिखा। जगह-जगह जिलेवार जहां स्काउट गाइडों ने आकर्षक तंबू लगाया वहीं प्रदर्शनी में हुनर दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

 देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कैंप फायर भी हुआ।
रैली में 18 मंडलों के करीब 4200 स्काउट गाइडों ने हिस्सा लिया।
तीन दिनों तक चलने वाली रैली के दूसरे दिन की शुरूआत ध्वज शिष्टाचार के बाद शुरू हुई। इसके बाद स्काउट गाइडों ने बांस, बल्ली के सहारे आकर्षक टेंट बनाया।
इसके साथ ही साफ-सफाई, गांठ बांधने आदि के बारे में भी जानकारी हासिल की। उधर कला प्रदर्शनी में साज-सज्जा के सामानों के साथ ही स्कूल, अस्पताल, त्योहारों आदि विषयों से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन

आकर्षक तंबू बनाने, टॉवर बनाने, साफ-सफाई आदि की प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। मेन गेट से प्रवेश करते समय दोनों तरफ टॉवर, तंबू लगाए गए थे तो पीछे की ओर मंडलवार स्काउट, गाइडों की टीम द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार के देखरेख में चले कार्यक्रम में प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. अवध नरेश शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र राय, जिला कमिश्नर जय प्रकाश पांडेय, आनंद प्रभा सिंह, भगवती शंकर दूबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed