{"_id":"63db78e22a857075e04b905e","slug":"tent-city-will-become-a-new-destination-for-wedding-and-pre-wedding-shoots-special-package-will-be-given-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: शादी और प्री वेडिंग शूट के लिए नया डेस्टिनेशन बनेगा टेंट सिटी, प्रबंधन की ओर से दिया जाएगा खास पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: शादी और प्री वेडिंग शूट के लिए नया डेस्टिनेशन बनेगा टेंट सिटी, प्रबंधन की ओर से दिया जाएगा खास पैकेज
Thu, 02 Feb 2023 03:02 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 02 Feb 2023 03:02 PM IST
सार
काशी में आकर शादी करने और गंगा घाटों पर प्री वेडिंग शूट कराने का रुझान लोगों में खास तौर से बढ़ा है। घाट, मंदिर और सारनाथ आदि जगहों पर प्री वेडिंग शूट के लिए भी दूर दूर से लोग आ रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों के लिए टेंट सिटी भी नया डेस्टिनेशन बनेगी।
विज्ञापन
pre wedding shoot
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गंगा घाटों पर प्री वेडिंग शूट और काशी में अपनी शादी को यादगार बनाने वालों के लिए गंगा पार रेती पर बसी टेंट सिटी एक नया डेस्टिनेशन बनकर उभरेगी। इसके लिए टेंट सिटी बनाने वाली कंपनी शादी और रिसेप्शन के लिए खास पैकेज दे रही है।
विज्ञापन
काशी में आकर शादी करने और गंगा घाटों पर प्री वेडिंग शूट कराने का रुझान लोगों में खास तौर से बढ़ा है। घाट, मंदिर और सारनाथ आदि जगहों पर प्री वेडिंग शूट के लिए भी दूर दूर से लोग आ रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों के लिए टेंट सिटी भी नया डेस्टिनेशन बनेगी। टेंट सिटी बनाने वाली कंपनी की कार्यकारी निदेशक प्रोलिना बराड़ा ने बताया कि टेंट सिटी में शादी के लिए एक प्लान तैयार किया गया है। इसमें शादी की बुकिंग कराने वालों को बनारस की थीम पर पूरी व्यवस्था दी जाएगी। जबकि अपनी पसंद के व्यंजनों के लिए उन्हें अलग से खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिन में शादी और रात में रिसेप्शन करने वालों को भुगतान में छूट दी जाएगी। इसके साथ ही टेंट सिटी में प्री वेडिंग शूट की सुविधा भी दी जाएगी। प्रशासन ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेंट सिटी में शादी के लिए आकर्षक स्कीम देने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन