फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tension persists in Chitouna village, QRT sets up camp

Varanasi News: छितौना गांव में तनाव बरकरार, क्यूआरटी ने डाला डेरा

Mon, 07 Jul 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Tension persists in Chitouna village, QRT sets up camp
चौबेपुर। थाना क्षेत्र के छितौना गांव में मारपीट के बाद तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस और त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) तैनात है। मारपीट और तलवारबाजी के दो आरोपियों अमित सिंह, अनुराग सिंह को रविवार की सुबह जेल भेजा गया। घायल तीसरा आरोपी संजय सिंह अस्पताल में भर्ती है। उधर, दूसरे पक्ष से छोटू राजभर आईसीयू में है। भोला राजभर, राम गुलाम राजभर, सुरेंद्र राजभर का भी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने मामले में विशेष निगरानी के लिए एसीपी सारनाथ को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

इस विवाद के बाद गांव में राजनैतिक माहौल काफी गर्म है। स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के ऊपर राजभर समाज का पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने थाना चौबेपुर में प्रदर्शन करते हुए दूसरे पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज़ करने की मांग की है। थाना प्रभारी रविकांत मलिक ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था के लिए क्यूआरटी फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

------------

सोशल मीडिया पर पुलिस रख रही नजर
छितौना गांव में शनिवार की सुबह खेत में पशु चरने के विवाद को लेकर राजभर और क्षत्रिय समाज के लोगों में मारपीट हो गई। आरोप है कि क्षत्रिय समाज के लोगों ने तलवार और लाठी डंडे से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर चौबेपुर थाने पहुंचे थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर माहौल गर्म हो गया। एक दूसरे के समर्थक फोटो और वीडियो के जरिये अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। पुलिस ने चेताया कि माहौल खराब करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed