{"_id":"5845ce404f1c1be359448552","slug":"tender-two-months-ago-initiates","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर दो माह पहले, काम शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर दो माह पहले, काम शुरू नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत का टेंडर हुए दो माह से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अब भी कई क्षेत्रों में काम शुरू ही नहीं हुआ है। क्षेत्र की जनता जिला पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों के बाबत सवाल पूछ रही है। पंचायत सदस्यों को इसका उत्तर देते नहीं बन रहा है। शिकायत के मद्देनजर अधिकारी संबंधित ठेकेदारों से जवाब तलब कर रहे हैं। तय अवधि में काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
दो महीने पूर्व जिला पंचायत का टेंडर हुआ था। जिले भर में 134 कामों के लिए दस करोड़ 60 लाख रुपये का टेंडर हुआ था। ठेकेदारों से जमानत राशि जमाकर उन्हें काम आवंटित कर दिया गया था। इसमें कई स्थानों पर अभी काम शुरू नहीं किया गया है। सेवापुरी के सेक्टर नंबर तीन से जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में तीन काम होने थे लेकिन अब तक एक भी काम शुरू नहीं हुआ। पिंडरा के सेक्टर नंबर पांच के सदस्य जितेंद्र चौहान का कहना है कि एक साल का कार्यकाल बीत गया लेकिन क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ।
क्षेत्र में नाला और सीसी रोड का काम होना है लेकिन अब तक काम नहीं शुरू हुआ। सेक्टर नंबर चार के सदस्य आशीष कुमार सिंह का कहना है कि उनके क्षेत्र में पांच में से दो कामों की अभी शुरूआत ही नहीं हुई है। कई सदस्यों की ऐसी शिकायतें हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अरविंद कुमार राय का कहना है कि दस लाख रुपये से ऊपर के कामों को तकनीकी स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाता है। ऐसे करीब पचास काम है जिनकी स्वीकृति अभी नहीं मिली है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। ठेकेदारों को जो समय सीमा दी गई है कि उसके अंदर ही काम पूरा कराया जाएगा।