{"_id":"5d9505338ebc3e93be6345be","slug":"ten-more-arrested-for-assaulting-teen","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: किशोरों को निर्वस्त्र घुमाने के आरोप में 10 और जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: किशोरों को निर्वस्त्र घुमाने के आरोप में 10 और जेल गए
Thu, 03 Oct 2019 01:44 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
शिवपुर क्षेत्र की कांशीराम आवास कॉलोनी में किशोरों को चोरी के आरोप में मारपीट कर निर्वस्त्र घुमाने के मामले में बुधवार को 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मंगलवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने, दलित उत्पीड़न और 7 सीएलए के तहत कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर सोमवार को वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दो किशोरों का हाथ बांध कर उन्हें निर्वस्त्र घुमाया जा रहा था। मामला एसएसपी आनंद कुलकर्णी की जानकारी में आया तो पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
मंगलवार को छह आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने कांशीराम आवास कॉलोनी के संजय सोनकर, नखड़ू खां, गोलू राम, अब्दुल वाहिद, मेंहदी हसन, जयप्रकाश राम, पप्पू राजभर, निसार अहमद, संतोष कुमार राम और अर्जुन कुमार राम को गिरफ्तार किया। अदालत ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन