फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ten lakh rupees of samajwadi party MLA theft in hotel

यूपीः होटल में चाय पी रहे सपा विधायक के दस लाख रुपये चोरी     

Sat, 12 Jan 2019 12:16 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: shashikant misra Updated Sat, 12 Jan 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Ten lakh rupees of samajwadi party MLA theft in hotel
demo pic
आजमगढ़ शहर के शारदा चौराहे पर स्थित एक होटल के कमरे से मेंहनगर के सपा विधायक कल्पनाथ पासवान के दस लाख रुपये चोरी हो गए। वह लखनऊ स्थित अपने बैंक खाते से रुपये निकाल कर लाए थे।
विज्ञापन


स्वाट टीम ने होटल के कुछ कर्मचारियों से दो दिन तक पूछताछ की। कोई सफलता न मिलने पर सभी को छोड़ दिया गया। मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन


मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव निवासी कल्पनाथ पासवान ने बताया कि सात जनवरी को वह बस से रोडवेज पर उतरे थे। इसके बाद वह शहर के शारदा चौक पर स्थित एक होटल में चले गए। होटल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित वीआईपी कमरे में बैठकर समर्थकों के साथ चाय पी रहे थे। कमरे में सूटकेस रख दिया था जिसमें दस लाख रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय पीने के बाद जब वह घर जाने के लिए होटल से बाहर निकले तो सूटकेस हल्का लगा। खोलकर देखा गया तो रुपये गायब थे। दस लाख रुपये गायब होने से विधायक को पसीना आ गया। पूछताछ के दौरान होटल मालिक और विधायक में कहासुनी भी हुई।

विधायक ने एसपी से मिलकर शिकायत की। इस पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने होटल के संदिग्ध कर्मचारियों को हिरासत में लेकर दो दिनों तक पूछताछ की। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। उधर, विधायक की इतनी बड़ी रकम गायब होने से जिले में चर्चाओं का बाजार गरम है।

अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज

विधायक कल्पनाथ पासवान का कहना है कि लखनऊ स्थित बैंक खाते से घर बनवाने के लिए दस लाख रुपये निकाले थे। घर जाने से पहले ही होटल में बैठकर चाय पीने लगे। इस दौरान किसी ने सूटकेस से रकम गायब कर दी। एसपी को घटना की जानकारी दी गई, पर अभी तक बदमाश नहीं पकड़े गए।

एसपीसिटी/प्रभारी एसपी कमलेश बहादुर का कहना है कि जांच के दौरान पता चला है कि सपा विधायक कल्पनाथ पासवान होटल में रुके थे। इनके साथ कुछ समर्थक भी थे। सूटकेस लाक नहीं था। संदिग्धों से विधायक के समक्ष ही पूछताछ की गई, पर कोई जानकारी नहीं मिली। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed