फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   temporary Mahant's House will be Maa Gaura's maternal before Shivratri

अस्थायी महंत आवास शिवरात्रि के पूर्व बनेगा मां गौरा का मायका

Sun, 09 Feb 2020 10:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 09 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
temporary Mahant's House will be  Maa Gaura's maternal before Shivratri
बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव - फोटो : अमर उजाला

अस्थायी महंत आवास शिवरात्रि के पूर्व मां गौरा का स्थायी मायका और महंत आवास बन जाएगा। यहीं से बाबा विश्वनाथ से जुड़ी तिलक, गौना और रंगभरी की परंपराओं का संचालन किया जाएगा। बाबा विश्वनाथ के विवाहोत्सव और गौना के लिए शिवपरिवार व पंचबदन की रजत प्रतिमाओं के साथ सभी निजी प्रतिमाएं 13 फरवरी को टेढ़ीनीम स्थित गेस्ट हाउस में लाई जाएंगी। यह जानकारी मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने दी।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि 356 साल से चली आ रही परंपरा के अनुसार विवाहोत्सव व गौना की रस्म अस्थायी महंत आवास से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बाबा विश्वनाथ की सभी रजत प्रतिमाओं को शिवरात्रि से पूर्व 13 फरवरी को टेढ़ीनीम स्थित गेस्ट हाउस पर लाया जाएगा। डॉ. तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी को महंत आवास गिरने के बाद सभी प्रतिमाओं को विश्वनाथ मंदिर में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रखा गया था। तिलकोत्सव के लिए रजत प्रतिमा को लाकर परंपरा निर्वहन के बाद वापस मंदिर में रखा गया है।

विज्ञापन


प्रतिमा रखने की स्थायी व्यवस्था के तहत अब सभी प्रतिमाओं को टेढीनीम के भवन में ही रखा जाएगा। शिवरात्रि के बाद होने वाली सभी परंपराओं का निर्वहन भी टेढी नीम के महंत आवास से ही निभाई जाएंगी। बाबा के गौना के लिये रजत पालकी और रजत शिवाला की मरम्मत तेजी से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed