{"_id":"5702d0804f1c1b0061c811d7","slug":"temple-gate-built-in-dshashwmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशाश्वमेध में बनेगा मंदिर का प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशाश्वमेध में बनेगा मंदिर का प्रवेश द्वार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशाश्वमेध मार्ग पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रवेश द्वार बनाने की स्वीकृति मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने दी। सोमवार को अपने कार्यालय में पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर रहे कमिश्नर ने कहा कि डेढ़सी पुल के पास बने पुराने प्रवेश द्वार की मरम्मत भी कराई जाए।
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि नए प्रवेश द्वार पर मां गंगा, नंदी और बाबा विश्वनाथ की आकर्षक आकृतियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा कमिश्नर ने कहा कि जिन मार्गों पर सीवर और पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है, वहां अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम शुरू कराया जाए। इससे बाद उन सड़कों की दोबारा खुदाई न कराई जाए। चिह्नित मार्गों पर यह काम शुरू करने के लिए एडीएम सिटी से सड़कों की सूची प्राप्त करने को कहा। साथ ही नगर निगम से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के बाद ही काम कराने का निर्देश दिया।
कमिश्नर ने नगर निगम की ओर से गंगा घाटों पर बनने वाले चेंजिंग रूम, डस्टबिन, बेंच, छतरी लगाने समेत अन्य काम समय के भीतर पूरा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि 3.60 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध होने के बाद भी काम में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा घाटों पर 1.80 करोड़ की धनराशि से हाईमास्ट लगाने का काम तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन सहदेव, एडीएम प्रोटोकाल ओम प्रकाश चौबे, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्र के अलावा नगर निगम, जल निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल रहे।