फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tejas Express starts operating on Varanasi-New Delhi route

लीजिए शुरू हुआ तेजस में यात्रियों का सफर, पहले ही दिन 48 मिनट की देरी से पहुंची वाराणसी कैंट 

Wed, 17 Feb 2021 12:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 17 Feb 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tejas Express starts operating on Varanasi-New Delhi route
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

आधुनिक सुविधाओं से लैस तेजस एक्सप्रेस का संचालन वाराणसी-नई दिल्ली रूट मंगलवार से शुरू हो गया। हालांकि पहले ही दिन नई दिल्ली से तेजस एक्सप्रेस 48 मिनट की देरी से अपराह्न 2.48 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। वंदे भारत की स्थान पर तेजस एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचते ही रेल यात्रियों सहित कर्मियों का उत्साह देखते ही बना। सफाई और रखरखाव की जांच के बाद यात्रियों को लेकर ट्रेन अपराह्न 3.40 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस दौरान उत्तर रेल अधिकारियों ने तेजस से जुड़ी अन्य जानकारियों को भी हासिल किया। 

विज्ञापन


तेजस के क्रू मेंबरों ने बताया कि उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। तेजस ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली से वाराणसी के लिए खुली थी। हालांकि नई दिल्ली से कानपुर तक तेजस की रफ्तार कोहरे के कारण प्रभावित रही। इस वजह से ट्रेन के पहुंचने में थोड़ी देर हुई। नई दिल्ली तक का सफर कर रहे यात्रियों नेकहा कि कोच में काफी स्पेस है। ट्रेन के कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


तेजस संग सेल्फी लेने की रही होड़ 
वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर पहली बार चली तेजस में सफर करने वाले यात्रियों का उत्साह देखते ही बना। तेजस ट्रेन के संग सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने को लेकर यात्रियों में होड़ रही। वीडियो काल के जरिए अपने परिचितों और सगे संबंधियों को तेजस का रंग रूप दिखाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed