{"_id":"6afcb1ec7375ce0376030daa","slug":"teenager-killed-after-coming-into-contact-with-tractor-mounted-rotavator-parents-left-inconsolable-varanasi-news-c-20-vns1022-1619708-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आकर किशोर की मौत, बिलख उठे माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आकर किशोर की मौत, बिलख उठे माता-पिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में मंगलवार दोपहर खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से 15 साल के किशोर आंसू की मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। खुटहा गांव निवासी जगन्नाथ राजभर का ट्रैक्टर महमूदपुर निवासी शिवपूजन यादव के खेत की जोताई कर रहा था। दोपहर में जगन्नाथ अपने पुत्र रोहित राजभर को ट्रैक्टर की जिम्मेदारी सौंपकर चले गए थे। इसी दौरान रोहित आंसू को लेकर खेत पर पहुंचा।
जोताई के दौरान आंसू पीछे से ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आंसू खुटहा निवासी सियाराम का दूसरे नंबर का पुत्र था। हादसे की सूचना मिलते ही मां उर्मिला और पिता सियाराम बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही दोनों फफक पड़े।
गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।