फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager abducted teenager, raped and made video of rape in azamgrah

आजमगढ़ में किशोरी को अगवा कर तीन किशोरों ने किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Sun, 01 Dec 2019 09:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 01 Dec 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
Teenager abducted teenager, raped and made video of rape in azamgrah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

आजमगढ़ जिले के महराजगंज क्षेत्र में शनिवार की भोर में तीन लड़कों ने पांचवीं की छात्रा को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया। आरोपियों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। पुलिस ने पीड़िता केभाई की तहरीर पर शाम को मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल केलिए भेज दिया। मुख्य आरोपी कक्षा दस के छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


14 वर्षीय पीड़ित किशोरी के भाई का आरोप है कि शनिवार की भोर में करीब पांच बजे वह शौच के लिए गई थी। इस बीच दो लड़के उसे उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। जहां पहले से एक अन्य लड़का मौजूद था। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो भी बनाया। आरोप है कि तीनों लड़के लड़की को लेकर करीब दस घंटे तक गन्ने के खेत में छिपे रहे।
विज्ञापन

 

Teenager abducted teenager, raped and made video of rape in azamgrah
rape with minor girl - फोटो : Social Media

शाम होने पर वे भाग निकले। इधर, किशोरी के घरवाले उसकी दिन भर तलाश करते रहे। शाम को किशोरी किसी तरह से घर पहुंची, तो उसे दिन भर खोजकर परेशान हुए घरवाले उसे ही पीटने लगे। बाद में पीड़िता की आप बीती सुन उसके भाई ने शाम सात बजे पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मेडिकल के लिए पीड़िता को रात में ही महिला थाने भेज दिया। रविवार को उसका मेडिकल कराया गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता और आरोपी नाबालिग हैं। रविवार की शाम को केस दर्ज कर एक को पकड़ लिया गया है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैं जिनमें एक की लोकेशन मुंबई में मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed