भदोही में किशोर को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने तीनो आरोपियों को किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक किशोर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया। किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
भदोही में कोतवाली क्षेत्र के धसकरी गांव के रहने वाले हारिनाथ पाल के बेटे को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया। किशोर के परिजनों ने इसे रंजिश का मामला बताते हुए गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
आरोप है कि शुक्रवार रात जब वह घर से बाहर लघुशंका के लिए गया था, तो उस पर पहले से घात लगाकर बैठे भोला यादव पुत्र देवी चरन,विक्रमा पाल पुत्र लक्ष्मण पाल तथा अक्षैबर प्रजापति पुत्र सत्यनारायण प्रजापति निवासीगण घस्करी, थाना भदोही ने मिलकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिसके कारण सिकंदर गंभीर रूप से जल गया।
किशोर को जिंदा जलते देख मौके पर पहुंचे चाचा संतोष पाल ने आग बुझाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गए। इसके बाद परिजनों ने इसके बाद किशोर को इंदिरा मिल चौराहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार हो रहा है।
चिकित्सक के अनुसार किशोर 50 फीसदी तक जल गया है। कोतवाली पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है घटना को अंजाम दिए जाने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना के सम्बंध में वादी बीरबल पाल पुत्र रामनिहोर पाल की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर देर शाम शामिल तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।