{"_id":"57cf290a4f1c1b7f2f3188e6","slug":"technical-assistant-suspended-salary-freeze-on-vdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी सहायक निलंबित वीडीओ के वेतन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी सहायक निलंबित वीडीओ के वेतन पर रोक
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 07 Sep 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
डीएम का निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम विजय किरन आनंद मंगलवार को पिंडरा ब्लॉक के लोहिया गांव रामनगर का निरीक्षण किया और विकास कार्य में लापरवाही मिलने पर तकनीकी सहायक को निलंबित कर दिया। आरईएस के जेई और सेेक्रेटरी को चेतावनी दी। ग्राम विकास अधिकारी के वेतन पर रोक लगा दी। बीडीओ सतीश मिश्र को हिदायत देते हुए कहा कि कार्यों की प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी किया। कार्ययोजना के अनुरूप एक माह में मनरेगा के काम न होने पर ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को कार्रवाई की हिदायत दी। सीसी रोड और नाली का काम शीघ्र पूरा कराने, शौचालय बनने के बाद वेबसाइट पर उनके फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया। दो माह में आदर्श गांव बनाने का लक्ष्य दिया।
गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता निगरानी समिति की के काम की प्रशंसा करते हुए डीएम ने पुरस्कृत करने का निर्देश दिया। ग्राम सभा को सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्य के लिए 20 लाख की धनराशि देने का भी निर्देश दिया।