फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teasing with girl student going to college

कालेज जा रही 12वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर मनचलों ने किया यह अंजाम

Sun, 14 Jan 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 14 Jan 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Teasing with girl student going to college
demo pic
उत्तर प्रदेश के बलिया में लड़कियों से छेड़खानी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शनिवार को कुछ मनचलों मे एक छात्रा के साथ छेड़खानी की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने हद ही पार कर दी।
विज्ञापन


जिले थाना क्षेत्र के जमालपुर में शनिवार को घर से कालेज जा रही कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ मनचले युवकों ने सरेराह छेड़खानी की। इसके बाद जब छात्रा ने उनका विरोध किया तो मनचलों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


किसी तरह छात्रा रोती-बिलखती भागकर कालेज पहुंची तथा शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। शिक्षकों ने सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि जेबी कृपलानी इंटर कालेज, जमालपुर की 12वीं की छात्रा शनिवार को अपने गांव से सहेलियों के साथ पैदल कालेज जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कालेज से लगभग 50 मीटर की दूरी पर तीन-चार की संख्या में पहले से खड़े युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो शोहदों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बाइक से फरार हो गए। 

आए दिन शोहदे करते हैं छात्राओं से छेड़खानी

Teasing with girl student going to college
demo pic
घटना के बाद रोती-बिलखती छात्रा कालेज पहुंची और सारी बात शिक्षकों को बताई। पीड़िता की माने तो तीन दिन पूर्व एक युवक ने जबरिया मोबाइल नंबर देकर बात करने को कहा था, जब उसने बात नहीं की तो शनिवार को युवक ने अपने दोस्तों के साथ कालेज जाने के दौरान रास्ते में छेड़खानी किया और विरोध करने पर मारपीट की।

वहीं कालेज की छात्राओं ने बताया कि कालेज आते-जाते वक्त रास्ते में प्रतिदिन शोहदे खड़े रहते हैं और छात्राओं से छेड़खानी करते हैं। इनके भय के कारण कई छात्राओं ने कालेज आना बंद कर दिया है।

इस संबंध में सीओ बैरिया उमेश कुमार यादव ने बताया कि छात्रा के साथ छेड़खानी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दो युवकों को हिरासत में ली है। पीड़िता और उसके परिजनों को कोतवाली बुलाया गया है, उनकी तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बलिया जिले में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। चाहें वो रागिनी हत्याकांड हो या ‌‌फिर चाचा द्वारा भतीजी को चाकू मारकर हत्या का मामला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed