फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   team of advocates will present central government side in Gyanvapi Masjid case

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी प्रकरण में अधिवक्ताओं की टीम रखेगी केंद्र सरकार का पक्ष, 12 जुलाई को होगी सुनवाई

Sat, 08 Jul 2023 06:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Jul 2023 06:49 PM IST
सार

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी प्रकरण के मुकदमों में अब केंद्र सरकार का प्रवेश हुआ है। अदालत में  चार अधिवक्ताओं की टीम केंद्र सरकार का पक्ष रखेगी। जिला जज की अदालत के आदेश से ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी मूल वाद और उसी की प्रकृति के सात अन्य मुकदमों की सुनवाई एकसाथ शुरू हुई है।

विज्ञापन
team of advocates will present central government side in Gyanvapi Masjid case
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी प्रकरण में चार अधिवक्ताओं की टीम केंद्र सरकार का पक्ष रखेगी। इसके लिए भारत सरकार की ओर से अदालत में अधिवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ता राहुल मिश्रा, रजनीश अग्रवाल व शंभू शरण सिंह ने जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं ने अदालत से वाद-पत्र व अंतरिम निषेधाज्ञा और उससे संबंधित सबूत की कॉपी वादी से दिलाने की मांग की है। जिला जज की अदालत के आदेश से ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी मूल वाद और उसी की प्रकृति के सात अन्य मुकदमों की सुनवाई एकसाथ शुरू हुई है। सुनवाई की अगली तिथि 12 जुलाई नियत की गई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मूल वाद की सुनवाई टली; सभी 7 मामलों की सुनवाई 12 व अखिलेश-ओवैसी मामले की सुनवाई 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन

 सात मुकदमों में से तीन में प्रतिवादी है यूनियन ऑफ इंडिया

अधिवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि जो सात अन्य मुकदमे ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी मूल वाद के साथ सुने जाने हैं, उनमें से तीन में यूनियन ऑफ इंडिया प्रतिवादी है।

इनमें मां श्रृंगार गौरी रंजना अग्निहोत्री बनाम यूनियन ऑफ इंडिया वगैरह, सत्यम त्रिपाठी वगैरह बनाम यूनियन ऑफ इंडिया वगैरह और मां गंगा वजरिये सुरेश चाक्रवाण वगैरह बनाम यूनियन ऑफ इंडिया वगैरह का मुकदमा शामिल है। अधिवक्ता अमित ने कहा कि वह और उनके साथी तीनों मुकदमे में केंद्र सरकार का पक्ष रखेंगे। इसलिए वादी से वाद-पत्र व अंतरिम निषेधाज्ञा और उससे संबंधित सबूत की कॉपी वादी से दिलाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed