{"_id":"64d934c5dd3ba5c7190c5aa1","slug":"teachers-will-fast-on-20th-for-restoration-of-old-pension-varanasi-news-c-20-vns1013-326491-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 20 को उपवास करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 20 को उपवास करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक 20 अगस्त को उपवास करेंगे। भारत माता मंदिर पर होने वाले इस उपवास कार्यक्रम में एक अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित एवं विज्ञापित शिक्षकों के साथ ही कर्मचारी भी शामिल होंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने दी। जेपी मेहता इंटर कॉलेज में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में बताया कि अब तक पुरानी पेंशन लेने का विकल्प नहीं दिया गया। कई बार आवाज उठाने के बाद भी कोई निर्णय न होने के विरोध में अब उपवास किया जाएगा। बैठक में पेंशन संघर्ष मोर्चा के संयोजक वेद कुमार सिंह, निर्भय नारायण राय, रेवती रमण शर्मा, विनय श्रीवास्तव, अभिजीत कुमार, विजय त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे। अनिश्चितकालीन धरने पर आज बैठेंगे पूर्व शिक्षक विधायक
वाराणसी। माध्यमिक विद्यालयों में अन्य जिलों से आए शिक्षकों को वेतन न देने, अगस्त तक एनपीएस का अंशदान अपडेट न करने सहित अन्य मांगों को लेकर पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों शासन को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐसे में 14 अगस्त से शुरू धरना तब तक चलेगा जब तक कि समस्याओं का समाधान न हो जाए। ब्यूरो