फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Taute cyclone impact varanasi to ahmedabad spicejet Flight returned from mid way go airways cancel the sevice

ताउते का असरः वाराणसी से अहमदाबाद जा रहा स्पाइसजेट का विमान बीच रास्ते से लौटा, गो एयरवेज की उड़ान रद्द

Tue, 18 May 2021 10:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 18 May 2021 10:49 PM IST
सार

वाराणसी से 65 यात्रियों को लेकर स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 2972 अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। लेकिन अहमदाबाद में चक्रवात की वजह से मौसम खराब होने के कारण एटीसी ने विमान को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद विमान पुनः बाबतपुर एयरपोर्ट पर डाइवर्ट होकर पहुंचा। 

विज्ञापन
Taute cyclone impact varanasi to ahmedabad spicejet Flight returned from mid way go airways cancel the sevice
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

चक्रवात ताउते का असर वाराणसी से उड़ने वाली विमान सेवाओं पर लगातार दूसरे दिन बना रहा।  मंगलवार को स्पाइस जेट का विमान वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद को उड़ान भरा लेकिन उतर नहीं सका। हवा में कई चक्कर लगाने के बाद विमान डायवर्ट होकर वापस बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा और सेवा रद्द कर दी गई।

विज्ञापन


वहीं अहमदाबाद की गो एयरवेज की विमान सेवा भी मौसम की खराबी के चलते निरस्त रही। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाबतपुर एयरपोर्ट से 65 यात्रियों को लेकर स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 2972 अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। लेकिन अहमदाबाद में चक्रवात की वजह से मौसम खराब होने के कारण एटीसी ने विमान को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद विमान पुनः बाबतपुर एयरपोर्ट पर डाइवर्ट होकर पहुंचा।
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों ने विमान को निरस्त कर दिया। वहीं गो एयरवेज की जी8 954 वाराणसी से अहमदाबाद विमान सेवा को निरस्त कर दिया गया। गो एयरवेज के विमान से 35 यात्रियों को जाना था लेकिन मौसम की खराबी के कारण विमान निरस्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने कुछ विमान यात्रियों को अगले दिन का टिकट उपलब्ध कराया तो कुछ यात्रियों को उनके सुविधा अनुसार किराया वापस कर दिया गया। स्पाइसजेट के अधिकारियों ने बताया कि कनेक्टिंग विमान से 20 यात्रियों को मुंबई वाया अहमदाबाद भेजा गया।

वहीं  बाकी बचे यात्रियों के लिए दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि सोमवार को भी मुंबई जाने वाली पांच विमानों को निरस्त करने का फैसला किया गया था। तब एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों ने काफी हंगामा किया था। 

वाराणसी में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था धड़ाम

मंगलवार भोर में आंधी, बारिश के चलते बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। एहतियातन कई इलाकों की आपूर्ति बंद कर दी गई। कुछ इलाकों में शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। दोपहर 12 बजे तक बिजली व्यवस्था सही हुई। लेकिन देर रात तक कई इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही।

पन्नालाल पार्क उपकेंद्र से बिजली कटौती से लोगों को पानी की भी दिक्कत झेलनी पड़ी। शाम को भी कई बार आधे से एक घंटे तक बिजली गुल हुई। चूंकि प्राइवेट नौकरी करने वाले तमाम लोग इन दिनों कोरोना काल में घर से ही काम कर रहे हैं। लिहाजा बिजली कटौती के चलते उनका काम भी प्रभावित हुआ। हालांकि बारिश के चलते सुबह वरुणापार के अन्य वितरण उपकेंद्रों समेत नगर के विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में भी बिजली का संकट बना रहा।

इसके चलते सुबह पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बिजली संकट के चलते कुरसातो एवं दिनदासपुर उपकेंद्र से भी कुछ घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध होने से दर्जनों गांव में अंधेरा छाया रहा।
विद्युतकर्मी उखड़े और लटके पोलों को दुरुस्त करने, टूटे तार जोड़कर बिजली व्यवस्था चालू करने में लगे रहे। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया जहां जहां से सूचना आई। वहां लाइन को दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed