बीएचयूः चिकित्सा अधीक्षक से बात बेनतीजा, नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में हड़ताल जारी रखेंगे जूनियर डॉक्टर
नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में आईएमएस बीएचयू में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। चिकित्सा अधीक्षक से शनिवार को हुई बातचीत में कोई ठोस नतीजा न निकलने पर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में आईएमएस बीएचयू में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर रहे। इस वजह से शनिवार को मरीजों को परेशानी हुई। बीएचयू अस्पताल के साथ ही जूनियर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर में भी ओपीडी, वार्ड में कामकाज ठप कर विरोध जताया। इस दौरान ओपीडी , इलेक्टिव ओटी में भी उन्होंनेे कोई काम नहीं किया।
इस दौरान उनकी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा न निकलने पर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। शनिवार को सुबह आईएमएस निदेशक ऑफिस पहुंचे तो जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कई बार आवाज उठाने के बाद भी पीजी काउंसिलिंग में जिस तरह से देरी हो रही है इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बताया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है, ऐसे में जल्द से जल्द इसका निस्तारण होना जरूरी है। इधर, हड़ताल की वजह से अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी प्रभावित रही और यहां केवल वरिष्ठ डॉक्टरों ने मरीजों को देखा। इस वजह से दूर दराज से चिकित्सक को दिखाने आए मरीजों को चिकित्सकों को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
आईएमएस गेट से कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
दिन में कामकाज ठप रखने के बाद शाम को जूनियर डॉक्टरों ने आईएमएस गेट से लंका तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान हाथ में मोमबत्ती और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। कहा कि काउंसिलिंग न होने की वजह से अस्पताल में मरीजों की सेवा का काम भी प्रभावित हो रहा है।