{"_id":"f8572c6986b0930069792d058b1c52fa","slug":"tailor-murdered-by-deadley-weapon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलर पर धारदार हथियार से प्रहार, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलर पर धारदार हथियार से प्रहार, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया क्षेत्र के मरुई गांव में बदमाशों ने धारदार हथियार से एक टेलर की हत्याकर शव पंपिंगसेट पर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौकेे पर पहुंच गई लेकिन उसके हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। कयास लगाया जा रहा है कि भूमि संबंधी विवाद में उसकी हत्या की गई है।
मरुई निवासी जय प्रकाश (40) की मिर्जापुर जिले के पाहो चौराहे पर सिलाई की दुकान है। शनिवार को उनसे फोन करके घर वालों को बताया कि वह दूकान से चल चुका है और साढ़े सात बजे तक घर पहुंच जाएगा। रात आठ बजे तक जयप्रकाश घर नहीं आया तो परिवार वालों ने फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। उसके बाद घर वाले खोजने के लिए दूकान की ओर जाने लगे तो गांव के बाहर पंपिंगसेट के पास पगडंडी पर खून से लथपथ शव देख कर ठिठक गए।
उसकी साइकल थोड़ी पर पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि किसी ने कुल्हाड़ी या गंड़ासा जैसे किसी धारदार हथियार से उसके सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ प्रहार किया हो। खेते में ऐसे निशान भी मिले हैं, जिनसे लगता है कि हमलावरों से उसकी मारपीट भी हुई थी। एसओ रोहनिया कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
जय प्रकाश अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घर में अकेले वही दर्जी का काम करता है जबकि अन्य भाई ट्रैक्टर चलाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह जेसीबी खरीदने की तैयारी में था। वह अपने पीछे चार लड़कियां एवं पुत्र छोड़ गया। मौके की नजाकत से ऐसा लगता था कि हत्यारों से जय प्रकाश ने हाथापाई किया होगा।