फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tahsil diwas in varanasi

पुलिस भी कब्जा कर रही जमीन

Thu, 03 Nov 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 03 Nov 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
tahsil diwas in varanasi
तहसील दिवस पर डीएम और एसएसपी के समक्ष आईं शिकायतें
डीएम योगेश्वर राम मिश्रा और एसएसपी नितिन तिवारी ने बुधवार को तहसील दिवस पर राजातालाब तहसील पर जनता की शिकायतें सुनीं। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन विवाद से जुड़ीं थीं। कुछ लोगों ने तो पुलिस पर भी जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। डीएम ने इन शिकायतों का अविलंब समाधान करने का निर्देश दिया। कहा कि जमीन के विवाद आगे चलकर फौजदारी का रूप ले लेते हैं। इसलिए राजस्व विभाग और पुलिस मिलकर इनका प्राथमिकता से निस्तारण करें।
विज्ञापन


तहसील दिवस में सिहोरवा निवासी नंदलाल की पत्नी धनेसरा ने प्रार्थना पत्र देकर जक्खिनी चौकी इंचार्ज पर दिवाली के दिन घर में घुसकर गाली गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया। इस पर एसएसपी ने रोहनिया थानाध्यक्ष को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। वहीं, जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि शिकायतों के निस्तारण में स्थलीय सत्यापन करें और दोनों पक्षों से वार्ता करें। हीलाहवाली करने वाले अधिकारी/कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


राजातालाब तहसील में 115, पिंडरा में 68 और सदर में 55 सहित कुल 238 शिकायती पत्र आए। इनमें से राजातालाब में 14 एवं सदर में 03 सहित कुल 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह के अंदर निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएम और एसएसपी ने अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के राशनकार्ड वितरित किए। जिला आपूर्ति अधिकारी अशोक यादव ने कहा कि अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को प्रति कार्ड 35 किलो और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को पांच किलो खाद्यान्न दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed