{"_id":"5c87ba93bdec223c992748ca","slug":"swine-flu-killed-two-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में स्वाइन फ्लू से दो की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में स्वाइन फ्लू से दो की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Tue, 12 Mar 2019 07:26 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 12 Mar 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दो दिनों में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की जान चली गई। जौनपुर के नया चौराहा निवासी रेनुका देवी (46) पत्नी संजय कुमार आर्य की नौ मार्च को तबीयत हो गई थी। उसी दिन उसे बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में दिखाया गया।
विज्ञापन
वहां जांच में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि होने पर डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। 10 मार्च को रेनुका के परिजनों ने उसे केजीएमसी लखनऊ में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासीअनिल पटेल (38 )पुत्र बृजलाल पटेल की मंगलवार की सुबह स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। 5 मार्च को अनिल पटेल की तबीयत खराब हो गई। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने अनिल को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अमिल की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से अनिल की मौत की खबर से जहां स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, वहीं इस घटना से परिजन समेत आसपास के लोग भी डरे और सहमे हुए हैं। स्थानीय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वाइन फ्लू से मौत होने की जानकारी उन्हें मंगलवार को हुई है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी।