स्वाइन फ्लू का कहर: बीएचयू अस्पताल में 10 मरीज भर्ती, तीन पीड़ित आजमगढ़ के; डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
स्वाइन फ्लू का कहर पूर्वांचल तक पहुंच गया है। बीएचयू अस्पताल में स्वाइन फ्लू के 10 मरीज भर्ती हैं। इनमें से तीन पीड़ित आजमगढ़ के बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों की टीम विशेष निगरानी कर रही है। परिजनों की सेहत पर भी विशेष नजर बनाए हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में स्वाइन फ्लू के 10 मरीज भर्ती हैं। आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एच1एन1 की पुष्टि हुई है। ज्यादातर पीड़ित आसपास के जिलों के हैं। आजमगढ़ के तीन मरीज बताए जा रहे हैं।
तेज बुखार, सिर और बदन दर्द स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण हैं।
लक्षण वाले पीड़ितों ने बीएचयू में जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को भर्ती किया गया। अब सगे-संबंधियों के सैंपल की जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि संक्रमण दूसरे व्यक्ति तक तो नहीं पहुंच गया। कुछ लोगों को शुरूआत में तीन दिन से ज्यादा तेज बुखार था। शरीर में दर्द की समस्या कम नहीं हो रही थी।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की अगुवाई में मेडिसिन विभाग, चेस्ट विभाग, कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों की संयुक्त टीम स्वाइन फ्लू पीड़ितों की विशेष निगरानी कर रही है। मरीजों के परिजनों को स्वाइन फ्लू से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
क्या बोले अधिकारी
बीएचयू अस्पताल में पूर्वांचल के साथ ही बिहार से मरीज आते हैं। स्वाइन फ्लू के 10 पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत ठीक है। मरीजों की सेहत की निगरानी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम कर रही है। लक्षण वाले मरीजों की तत्काल जांच की जाएगी। अस्पताल में जांच, इलाज की पूरी व्यवस्था है। -प्रो.पुनीत कुमार, एमएस बीएचयू अस्पताल