फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swift car of jailed miscreant Katta seized

जेल में बंद बदमाश कट्टा की स्विफ्ट कार जब्त

Sat, 19 Jun 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Swift car of jailed miscreant Katta seized
पिछले साल चौकाघाट स्थित दोहरे हत्याकांड में जेल में निरुद्ध बदमाश विवेक सिंह कट्टा पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्विफ्ट कार को जब्त किया। वहीं दोहरे हत्याकांड में वांछित दो लाख इनामी शूटर मनीष सिंह सोनू को जैतपुरा पुलिस साल भर बाद भी नहीं खोज सकी। जबकि मनीष ने पिछले माह कपसेठी थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप संचालक से दस लाख की रंगदारी भी मांगी थी।
विज्ञापन

पिछले साल 28 अगस्त को जैतपुरा थाना क्षेत्र के चौकाघाट में काली मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने मकबूल आलम रोड निवासी अभिषेक सिंह प्रिंस समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात में प्रिंस का एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में विवेक सिंह कट्टा, मनीष सिंह सोनू सहित आठ पर मुकदमा दर्ज हैै। 14 सितंबर को जौनपुर, जलालपुर के लोहगाजर निवासी विवेक सिंह कट्टा ने जौनपुर जिले के एक पुराने मामले में पुलिस को चकमा देते हुए समर्पण कर दिया था। दोहरे हत्याकांड में कुछ गिरफ्तार हुए तो कुछ आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। हालांकि इनमें बदमाश मनीष सिंह सोनू अब तक फरार है।
विज्ञापन

लुटेरे अच्छे लाल की दो बाइक जब्त
पुलिस कमिश्नरेट ने कुख्यात माफिया, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कैंट पुलिस ने लुटेरे अच्छेलाल यादव निवासी तातेपुर, चोबेपुर की दो मोटरसाइकिल को गैंगेस्टर अधिनियम के तहत जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed